दूसरे T20 में भारत का बिखराव: तिलक वर्मा ने संभाली पारी, साउथ अफ्रीका की जीत में डिकॉक-बार्टमैन बने स्टार

0

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (11 दिसंबर) को मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मैच में भारत को 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रनों का विशाल लक्ष्य भारत के सामने रखा, जिसके जवाब में टीम इंडिया 19.1 ओवर में सिर्फ 162 रनों पर ढेर हो गई।

भारत की ओर से तिलक वर्मा ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए. तिलक ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से ओटनील बार्टमैन ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा. बता दें कि भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 101 रनों से जबरदस्त जीत हासिल की थी. वो मुकाबला 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया था.

चेज़ के दौरान भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। ओपनर शुभमन गिल बिना खाता खोले ही लुंगी एनगिडी का शिकार बने, जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (17 रन) को मार्को जानसेन ने पवेलियन भेज दिया। जानसेन यहीं नहीं रुके और उन्होंने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (5 रन) का अहम विकेट भी चटका दिया। सूर्या के आउट होने तक टीम इंडिया का स्कोर केवल 32/3 था। इसके बाद अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी कर पारी को थोड़ा संभालने की कोशिश की। अक्षर ने 100 की स्ट्राइक रेट से 21 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी को ओटनील बार्टमैन ने समाप्त कर दिया।

तिलक वर्मा क्रीज पर जमे रहे और उन्होंने 27 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. तिलक को दूसरे छोर से साथ नहीं मिल रहा था. हार्दिक पंड्या से अच्छी बैटिंग की उम्मीद थी, लेकिन वो 23 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 20 रन बना सके. जितेश शर्मा (27 रन) आउट होने वाले छठे बैटर रहे, जिन्हें लुथो सिपाम्ला ने चलता किया. इसके बाद आठवें नंबर पर उतरे शिवम दुबे को ओटनील बार्टमैन ने सिर्फ 1 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. बार्टमैन ने इसके बाद अर्शदीप सिंह (4 रन) और वरुण चक्रवर्ती (0 रन) को भी पवेलियन भेजा. भारत का आखिरी विकेट तिलक वर्मा के रूप में गिरा, जो लुंगी एनगिडी का शिकार बने. तिलक ने 34 बॉल पर 62 रन बनाए, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here