U-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट: विदिशा ने रायसेन को 277 रनों से हराया

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। कनारा मैदान पर हुए BDCA अंडर-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट मैच में विदिशा ने रायसेन को 277 रन से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। विदिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 5 विकेट पर 320 रन बनाए। हर्षित शर्मा ने 120 रन, देव रघुवंशी ने 110 रन और जय रघुवंशी ने 46 रन की शानदार पारी खेली। रायसेन की ओर से गेंदबाजी में नमन रघुवंशी को चार और अंश पाल को एक सफलता मिली। जवाब में रायसेन 18.2 ओवर में सिर्फ 43 रन पर ऑल आउट हो गई। स्वरित सेन ने 14 रन बनाए। विदिशा के अमन नरवरिया ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट झटके।

पठानिया सर U-18 इंटर क्लब: प्रेसिडेंट इलेवन ने रेल्वे गर्वित पर बढ़त से जीत दर्ज की

सेज ग्रुप और BDCA द्वारा आयोजित स्व. जी.एस. पठानिया U-18 इंटर क्लब टूर्नामेंट में प्रेसिडेंट इलेवन ने रेल्वे गर्वित को पहली पारी की बढ़त के आधार पर मात दी।रेल्वे गर्वित टीम 56.4 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। चिराग चौरसिया ने 58 और जसमीत सिंह ने 27 रन बनाए। प्रेसिडेंट इलेवन की तरफ से रूद्र प्रताप सिंह ने 4 विकेट, अभय चौहान ने 2 विकेट और रबजीत, अंजेश तथा ओजस शुक्ला ने एक-एक विकेट लिया। दूसरी पारी में प्रेसिडेंट इलेवन ने 3 विकेट पर 52 रन बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here