भारत-पाकिस्तान महामुकाबला: जीत किसकी होगी? विरोधी टीम में भी हैं दमदार बल्लेबाज

0

नई दिल्ली: अंडर-19 एशिया कप 2025 में आयुष महात्रे की कप्तानी में भारत ने जोरदार शुरुआत की, पहले लीग मैच में यूएई को 234 रन से हराया। अब भारत अपना दूसरा लीग मुकाबला पाकिस्तान अंडर-19 टीम के साथ खेलने वाला है, और यह मुकाबला रविवार को होगा। इस टूर्नामेंट में भारत ने शानदार शुरुआत तो की, लेकिन पाकिस्तान की शुरुआत भी बेहतरीन रही। पाकिस्तान ने भी अपने पहले लीग मैच में मलेशिया को 297 रन से हरा दिया। पाकिस्तान ने तो मलेशिया को सिर्फ 48 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया और वो भी अब भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार है।

भारत-पाकिस्तान मुकाबला: जीत किसके हाथ लगेगी?

भारत और पाकिस्तान अपने पहले मुकाबले जीत चुके हैं, लेकिन रविवार को किस टीम को जीत मिलेगी, यह अभी बड़ा सवाल बना हुआ है। भारत की बैटिंग की अगर बात करें, तो ओपनर वैभव ने यूएई के खिलाफ 171 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा एरोन जॉर्ज और विहान मलहोत्रा ने समान रूप से 69-69 रन बनाए, जबकि निचले क्रम के वेदान्त, अभिज्ञान और कनिष्क चौहान ने भी अपनी क्षमता दिखाई। इससे पता चलता है कि भारतीय बैटिंग क्रम फिलहाल अच्छी लय में है। हालांकि, कप्तान आयुष महात्रे का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा।

अब पाकिस्तान की बैटिंग की बात करें तो इस टीम के ओपनर समीर मिन्हास ने तो मलेशिया के खिलाफ तो 177 रन (148 गेंद) की तगड़ी पारी खेली थी जबकि टीम के मध्यक्रम के बैटर अहमद हुसैन ने तो 114 गेंदों पर 132 रन ठोक दिए थे। यानी ये दो बल्लेबाज तो शानदार लय में हैं और भारत को इन पर लगाम लगाने की जरूरत होगी। वैसे पाकिस्तान की टीम में भी वैभव की तरह समीर और अहमद जैसे तगड़े बल्लेबाज मौजूद हैं।

पाकिस्तान की गेंदबाजी की अगर बात करें, तो उनकी लाइनअप में अली राजा, मोहम्मद सैयाम, डेनियल अली खान और निकाब शफीक शामिल हैं। मलेशिया के खिलाफ इन सभी ने महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। वहीं, भारतीय गेंदबाजी में मुख्य रूप से खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, कनिष्क चौहान और हेनिल पटेल मौजूद हैं। यूएई के खिलाफ भारत की ओर से कप्तान आयुष महात्रे, वैभव सूर्यवंशी, वेदान्त त्रिवेदी और विहान मलहोत्रा ने भी बॉलिंग की थी। हालांकि, यूएई की टीम 6 विकेट पर केवल 53 रन पर सिमट गई थी, लेकिन उन्होंने फिर भी भारत के खिलाफ 199 रन बनाए, जिससे साफ होता है कि भारतीय गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है। अब भारत-पाकिस्तान मुकाबले में किसे जीत मिलेगी कहना मुश्किल है, लेकिन यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here