होबार्ट हरिकेंस का 11 साल का सूखा खत्म, दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी ने 44 गेंदों में 77 रन बनाकर रचा इतिहास

0

नई दिल्ली: होबार्ट हरिकेंस ने शनिवार (13 दिसंबर) को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में पर्थ स्कॉर्चर्स को आठ विकेट से हराकर पहली बार महिला बिग बैश लीग (WBBL) का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले होबार्ट हरिकेंस की पुरुष टीम पिछले साल बीबीएल का खिताब जीत चुकी थी। हरिकेंस ने महज 15 ओवर में 138 रनों का आसान लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत की हीरो साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी लिजेल ली रहीं, जिन्होंने 44 गेंदों में 77 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने केवल 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

ली को हाल ही में वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था। उन्होंने महिला डब्ल्यूबीबीएल फाइनल मे यह साबित किया कि उनकी गिनती महिला क्रिकेट में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक के तौर पर क्यों होती है। ली ने इस पारी के दौरान इतिहास भी रचा। वह महिला बीबीएल फाइनल में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए हेले मैथ्यूज के 61 गेंद पर 69 गेंदों के स्कोर को पीछे छोड़ दिया।

नट साइवर-ब्रंट से मिला बेहतरीन साथ

ली शुरू से ही स्कॉर्चर्स की गेंदबाजों पर हावी रहीं। उन्हें नट साइवर-ब्रंट से अच्छा साथ मिला, जिन्हों 27 गेंदों में 35 रनों का अहम योगदान दिया। इससे पहले 16 रन बनाकर डैनी व्याट-हॉज के जल्दी आउट हो गईं। टीम ने 30 गेंदें बाकी रहते 141/2 का स्कोर बनाकर जीत हासिल कर ली।

पर्थ स्कॉर्चर्स ने बनाए 137 रन

पर्थ स्कॉर्चर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। टीम की ओर से सोफी डिवाइन ने 29 गेंदों में 34 रन बनाकर सर्वाधिक योगदान दिया, जबकि बेथ मूनी ने 26 गेंदों में 33 रन जोड़े। गेंदबाजी में हीथर ग्राहम ने दो विकेट हासिल किए, लेकिन इसके बावजूद स्कॉर्चर्स का स्कोर हरिकेंस के लिए चुनौतीपूर्ण साबित नहीं हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here