25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

एनआईटी श्रीनगर ने जीती पांचवीं अखिल भारतीय अंतर एनआईटी संकाय एवं स्टाफ पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता

एनएसटी न्यूज, भोपाल। मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) भोपाल द्वारा आयोजित पांचवीं अखिल भारतीय अंतर एनआईटी संकाय एवं स्टाफ (पुरुष) क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। 11 से 14 दिसंबर 2025 तक चली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के 24 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों की टीमों ने भाग लिया और खेल भावना, अनुशासन व प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।  फाइनल मुकाबला एनआईटी श्रीनगर और एनआईटी हमीरपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एनआईटी श्रीनगर ने निर्धारित 15 ओवरों में 129 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एनआईटी हमीरपुर की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन कसी हुई गेंदबाज़ी, मजबूत फील्डिंग और बेहतर रणनीति के दम पर एनआईटी श्रीनगर ने 10 रन से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में एनआईटी पुडुचेरी ने एनआईटी जालंधर को पराजित कर तृतीय स्थान हासिल किया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मैनिट भोपाल के निदेशक डॉ. करुणेश कुमार शुक्ला, कुल सचिव डॉ. गौरव द्विवेदी, डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) डॉ. शैलेन्द्र जैन, डीन (फैकल्टी वेलफेयर) डॉ. अलका भारत, टूर्नामेंट ऑब्जर्वर डॉ. चिराग बघेला (एसवीएनआईटी सूरत), पीआईसी स्पोर्ट्स डॉ. ज्ञानेश्वर सिंह कुशवाहा एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. विजय सिंह रावत उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles