सारंग लीग अंडर-13: रेलवे यूथ अकादमी की रोमांचक जीत

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित सारंग लीग बीडीसीए अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में रेलवे यूथ क्रिकेट अकादमी ने संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी को 2 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। रेलवे यूथ अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। संजय गुप्ता अकादमी ने 134 रन बनाए, जिसमें वेदांत शुक्ला ने 68 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे यूथ अकादमी ने 2 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। युग ने 71 रन की शानदार पारी खेलते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here