68वीं राष्ट्रीय निशानेबाज़ी चैंपियनशिप में अनंतजीत सिंह नरूका और दर्शन राठौड़ ने मिक्स्ड टीम स्कीट में स्वर्ण पदक जीता

0
– तेलंगाना के युवेक बट्टुला और लक्कू वेंकट लक्ष्मी ने जूनियर मिक्स्ड टीम स्कीट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया

नई दिल्ली: राजस्थान की जोड़ी अनंतजीत सिंह नरूका और दर्शन राठौड़ ने यहां डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाज़ी चैंपियनशिप (शॉटगन) में सीनियर स्कीट मिक्स्ड टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान की इस जोड़ी ने स्वर्ण पदक मुकाबले में उत्तर प्रदेश के मैराज अहमद खान और अरीबा खान की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 45–43 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

एशियाई चैंपियन अनंतजीत और दर्शन ने शानदार तालमेल दिखाया, जिसमें अनंतजीत ने 21 और दर्शन ने 24 हिट्स लगाए। उन्होंने ओलंपियन मैराज अहमद खान (21) और अरीबा खान (22) की उत्तर प्रदेश जोड़ी को स्वर्ण पदक मुकाबले में पीछे छोड़ दिया। इससे पहले क्वालिफिकेशन में राजस्थान ने 143 हिट्स के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था, जहां अनंतजीत ने 73 और दर्शन ने 70 हिट्स लगाए और सीधे स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बनाई।

उत्तर प्रदेश ने क्वालिफिकेशन में शूट-ऑफ के जरिए हरियाणा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैराज (74) और अरीबा (68) की जोड़ी 142 हिट्स के साथ हरियाणा के बराबर रही, लेकिन शूट-ऑफ में 4–3 से जीत दर्ज की।

हरियाणा की जोड़ी रायज़ा ढिल्लों (72 में से 21 हिट्स) और ईशान सिंह लिब्रा (70 में से 20 हिट्स) ने कांस्य पदक मुकाबले में मध्य प्रदेश के रितुराज बुंदेला और मानसी रघुवंशी को 41–39 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

जूनियर स्कीट मिक्स्ड टीम स्पर्धा में तेलंगाना की जोड़ी युवेक बट्टुला और लक्कू वेंकट लक्ष्मी ने 19-19 हिट्स लगाकर स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश की जोड़ी ज्योतिरादित्य सिसोदिया (17) और वंशिका तिवारी (20) ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन एक अंक से पीछे रहकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

जूनियर वर्ग का कांस्य पदक पंजाब को मिला, जहां हरमेहर सिंह लैली और परमीत कौर ने 40 हिट्स के साथ राजस्थान की यशस्वी राठौड़ और यशवर्धन एस. राजावत की जोड़ी (39 हिट्स) को हराया।

जूनियर क्वालिफिकेशन में तेलंगाना ने युवेक (73) और वेंकट लक्ष्मी (66) के जरिए कुल 141 हिट्स के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि मध्य प्रदेश ने वंशिका (71) और ज्योतिरादित्य (69) के दम पर 140 हिट्स के साथ दूसरा स्थान पाया। पंजाब 136 हिट्स के साथ तीसरे और राजस्थान 133 हिट्स के साथ चौथे स्थान पर रहा।

68वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप की प्रतियोगिताएं जारी हैं, जिसमें 10 मीटर एयर पिस्टल महिला फाइनल कल (18 दिसंबर 2025) को नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में खेले जाएंगे।

अन्य परिणाम

पैरा स्पर्धाएं
10 मीटर एयर राइफल  स्टैंडिंग चैंपियनशिप – पुरुष (एसएच1) सीनियर
1. लविश अजमेरा (राजस्थान) – स्वर्ण (603.7)
2. दीपक सैनी (हरियाणा) – रजत (596.2)
3. राजेंद्र कसनिया (राजस्थान) – कांस्य (595.6)

10 मीटर एयर राइफल  स्टैंडिंग चैंपियनशिप – जूनियर पुरुष (एसएच1)
1. लविश अजमेरा (राजस्थान) – स्वर्ण (603.7)
2. करण चौधरी (दिल्ली) – रजत (579.8)
3. अंश गुप्ता (उत्तर प्रदेश) – कांस्य (553.0)

10 मीटर एयर राइफल  स्टैंडिंग चैंपियनशिप – युवा पुरुष (एसएच1)
1. अंश गुप्ता (उत्तर प्रदेश) – स्वर्ण (553.0)
2. गिरधारी अग्रवाल (उत्तर प्रदेश) – रजत (515.5)
3. अधिराज अधिकारी (पश्चिम बंगाल) – कांस्य (504.9)

10 मीटर एयर राइफल  स्टैंडिंग चैंपियनशिप – महिला (एसएच1)
1. आकांक्षा (उत्तर प्रदेश) – स्वर्ण (605.2)
2. रीना रानी (हरियाणा) – रजत (573.1)
3. रीना कुमारी कटारा (राजस्थान) – कांस्य (571.6)

10 मीटर एयर राइफल  स्टैंडिंग चैंपियनशिप – मिक्स्ड (एसएच2) सीनियर
1. निशांत गेरा (राजस्थान) – स्वर्ण (621.6)
2. मोनिका (हरियाणा) – रजत (615.8)
3. सत्य जनार्दन श्रीधर रयाला (आंध्र प्रदेश) – कांस्य (612.0)

10 मीटर एयर राइफल  प्रोन चैंपियनशिप – मिक्स्ड (एसएच1) सीनियर
1. इलियास आदमभाई वोहरा (गुजरात) – स्वर्ण (631.6)
2. दीपक सैनी (हरियाणा) – रजत (630.5)
3. रीना रानी (हरियाणा) – कांस्य (625.7)

10 मीटर एयर राइफल  प्रोन चैंपियनशिप – मिक्स्ड (एसएच1) जूनियर
1. लविश अजमेरा (राजस्थान) – स्वर्ण (620.6)
2. अंश गुप्ता (उत्तर प्रदेश) – रजत (600.5)

10 मीटर एयर राइफल  प्रोन चैंपियनशिप – मिक्स्ड (एसएच2) सीनियर
1. संदीप कुमार (हरियाणा) – स्वर्ण (632.8)
2. सत्य जनार्दन श्रीधर रयाला (आंध्र प्रदेश) – रजत (631.0)
3. मोनिका (हरियाणा) – कांस्य (626.7)

50 मीटर राइफल  3 पोज़िशन चैंपियनशिप – पुरुष (एसएच1)
1. दीपक सैनी (हरियाणा) – स्वर्ण (556-15x)
2. मोहम्मद उमर (उत्तर प्रदेश) – रजत (533-13x)

50 मीटर राइफल  3 पोज़िशन चैंपियनशिप – महिला (एसएच1)
1. आकांक्षा (उत्तर प्रदेश) – स्वर्ण (558-11x)
2. रीना रानी (हरियाणा) – रजत (528-9x)
3. कविता रानी (हरियाणा) – कांस्य (508-3x)

50 मीटर राइफल  प्रोन चैंपियनशिप – मिक्स्ड (एसएच1) सीनियर
1. स्वरूप महावीर उण्हालकर (महाराष्ट्र) – स्वर्ण (613.0)
2. रीना रानी (हरियाणा) – रजत (605.8)
3. दीपक सैनी (हरियाणा) – कांस्य (594.7)

50 मीटर राइफल  प्रोन चैंपियनशिप – मिक्स्ड (एसएच1) जूनियर
1. लविश अजमेरा (राजस्थान) – स्वर्ण (585.8)
2. अंश गुप्ता (उत्तर प्रदेश) – रजत (549.4)

50 मीटर राइफल  प्रोन चैंपियनशिप – मिक्स्ड (एसएच2) सीनियर
1. सत्य जनार्दन श्रीधर रयाला (आंध्र प्रदेश) – स्वर्ण (608.9)
2. राम पाल (हरियाणा) – रजत (605.2)
3. दलवीर सिंह (पंजाब) – कांस्य (600.5)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here