नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में लगभग 125 मुकाबलों के बाद अब फाइनल की राह पर सिर्फ दो टीमें हैं। गुरुवार को झारखंड और हरियाणा की टीमें इस अहम मुकाबले में भिड़ेंगी। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार पहुंची हैं, इसलिए इस बार हम एक नए विजेता को देखकर उत्साहित होने वाले हैं।
सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के 17 सीज़न के इतिहास में झारखंड या हरियाणा की टीम अब तक चैंपियन नहीं बन सकी है। अब इशान किशन की कप्तानी में झारखंड के सामने इतिहास रचने का अवसर है। वहीं हरियाणा के अंकित कुमार भी झारखंड को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐसे में फाइनल मुकाबला रोमांचक और दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प होने वाला है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़े सभी सवालों के जवाब:-
- झारखंड और हरियाणा के बीच फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?
झारखंड और हरियाणा के बीच फाइनल मुकाबला गुरुवार 18 दिसंबर को खेला जाएगा। - झारखंड और हरियाणा के बीच फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
झारखंड और हरियाणा के बीच फाइनल मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। - झारखंड और हरियाणा के बीच फाइनल मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
झारखंड और हरियाणा के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से शुरू हो जाएगा। - झारखंड और हरियाणा के बीच फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
झारखंड और हरियाणा के बीच फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर नहीं आएगा लेकिन इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी।
दोनों टीमों के स्क्वाड
झारखंड: इशान किशन (कप्तान,विकेटकीपर), विरट सिंह, कुमार कुशाग्र, रॉबिन मिंज, अनुकुल रॉय, पंकज कुमार, राजनदीप सिंह, बाल कृष्ण, विकाश सिंह, सुशांत मिश्रा, सौरभ शेखर, अमित कुमार, उत्कर्ष सिंह।
हरियाणा: अर्श रंगा, अंकित कुमार (कप्तान), निशांत सिंधू, आशीष सिवच, यशवर्धन दलाल (विकेटकीपर), समंत जाखर, पार्थ वत्स, सुमित कुमार, अंशुल कम्बोज, अमित राणा, इशांत भारद्वाज, विवेक नरेश कुमार, अनुज थकराल, अर्पित राणा, भुवन रोहिल्ला, मयंक शांडिल्य, युवराज योगेंद्र सिंह, युजवेंद्र चहल।


