12 साल बाद किसी ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर का कमाल, कैरी का नाम सुनहरे पन्नों में दर्ज

0

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 371 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 286 रन पर सिमट गई, जिससे ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 85 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट के नुकसान पर 271 रन बना लिए हैं, और उसकी कुल बढ़त 356 रनों तक पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया के लिए दोनों पारियों में विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी का प्रदर्शन शानदार रहा है।

एलेक्स कैरी ने पहली पारी में लगाया शतक

एलेक्स कैरी ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार शतक लगाया और 143 गेंदों में 106 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाकर टीम को मजबूती दी। उनकी दमदार बल्लेबाजी की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 371 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

दूसरी पारी में कैरी ने बनाए 52 रन

दूसरी पारी की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ खास अच्छी नहीं रही। जैक वेदराल्ड केवल एक रन बनाकर आउट हो गए, जबकि मार्नस लाबुशेन 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद उस्मान ख्वाजा ने क्रीज पर टिकने की कोशिश की और 51 गेंदों में 40 रन बनाए। वहीं, एलेक्स कैरी ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए अभी तक 91 गेंदों में 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

12 साल बाद एलेक्स कैरी का कमाल

एलेक्स कैरी ऑस्ट्रेलिया के तीसरे ऐसे विकेटकीपर-बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने किसी एशेज टेस्ट मैच की दोनों पारियों में फिफ्टी प्लस स्कोर किए हैं। इससे पहले इयान हीली ने 1995 में 74 और 51 रन बनाए थे, जबकि ब्रैड हैडिन ने 2013 में 94 और 53 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की थी। अब 12 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के किसी विकेटकीपर ने यह कमाल दोबारा किया, और इस बार यह कारनामा एलेक्स कैरी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here