नई दिल्ली: भारत ने साउथ अफ्रीका को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से मात दी है और अब भारतीय टीम जनवरी में अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रिकेट सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां दोनों देशों के बीच पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी। इस तरह भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल आठ मुकाबले खेले जाएंगे।
11 जनवरी से वनडे सीरीज का आगाज़
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी, और पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का अंतिम मैच 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा। इस वनडे सीरीज के सभी मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरू होंगे।
21 जनवरी से टी20 सीरीज की शुरुआत
तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद, भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 21 जनवरी से नागपुर में होगी। इस सीरीज का दूसरा मैच 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा, जबकि तीसरा मुकाबला 25 जनवरी को गुवाहाटी में होगा। टी20 सीरीज का चौथा मैच 28 जनवरी को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा, और आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। सभी मैच शाम 7.00 बजे से शुरू होंगे।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे – 11 जनवरी- वडोदरा- दोपहर 1.30 बजे
दूसरा वनडे – 14 जनवरी- राजकोट- दोपहर 1.30 बजे
तीसरा वनडे – 18 जनवरी- इंदौर- दोपहर 1.30 बजे
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20 मैच- 21 जनवरी- नागपुर- शाम 7.00 बजे
दूसरा टी20 मैच- 23 जनवरी- रायपुर- शाम 7.00 बजे
तीसरा टी20 मैच- 25 जनवरी- गुवाहाटी- शाम 7.00 बजे
चौथा टी20 मैच- 28 जनवरी- विशाखापत्तनम- शाम 7.00 बजे
पांचवां टी20 मैच- 31 जनवरी- तिरुवनंदपुरम- शाम 7.00 बजे

