31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: श्रेयस तीसरे नंबर पर, प्रियांश-प्रभिसमरन ओपनर

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल 2025 के फाइनल तक पहुँचने में सफल रही थी, लेकिन खिताब जीतने में टीम नाकाम रही। इसके बावजूद, टीम का लक्ष्य आईपीएल 2026 में जीत हासिल करना है और इसके लिए पंजाब किंग्स पूरी तरह तैयार है। इस सीजन की मिनी नीलामी में टीम ने अपनी ताकत बढ़ाने के लिए चार नए खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है, जिससे उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में मजबूती आई है।

पंजाब ने मिनी नीलामी में बेन द्वारशुइस के सबसे महंगे यानी 4.40 करोड़ में अपने साथ शामिल किया और पंजाब की टीम में कुल 25 खिलाड़ी हो गए। बेन के अलावा इस बार पंजाब ने अपनी टीम में कूपर कोनोली, विशाल निशाद और प्रवीण दुबे शामिल किया। पंजाब की टीम काफी संतुलित नजर आती है जो किसी भी टीम को टक्कर देने का दम रखती है।

पंजाब के लिए ओपनिंग जोड़ी: प्रियांश और प्रभसिमरन

पंजाब किंग्स की टीम में बैटिंग और गेंदबाजी दोनों विभागों में दमदार विकल्प मौजूद हैं। बैटिंग में प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा और शशांक सिंह जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूत शुरुआत और मध्यक्रम का सहारा देते हैं। वहीं, मार्कस स्टोइनिस और मार्को यानसेन जैसे खतरनाक ऑलराउंडर भी टीम की ताकत को बढ़ाते हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बरार जैसे खिलाड़ी मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं, जबकि यानसेन और स्टोइनिस अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प के रूप में टीम को संतुलन प्रदान करते हैं। चैंपियन बनने के लिए पंजाब किंग्स को अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना होगा।

पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश के साथ प्रभसिमरन ओपन कर सकते हैं तो वहीं श्रेयस तीसरे नंबर पर होंगे। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, कूपर कोलोनी, मार्को यानसेन बैटिंग क्रम में होंगे जबकि गेंदबाजी में हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल होंगे जबकि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप विशाक विजयकुमार को जगह मिल सकती है।

आईपीएल 2026 के लिए पंजाब की संभावित प्लेइंग इलेवन

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, कूपर कोनोली, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: विशाक विजयकुमार

आईपीएल 2026 मिनी नीलामी में पंजाब द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी

कूपर कोनोली (2 करोड़), बेन द्वारशुइस (4.40 करोड़), प्रवीण दुबे (30 लाख), विशाल निशाद (30 लाख)

आईपीएल 2026 के लिए पंजाब की टीम

प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, विशाल निशाद, प्रवीण दुबे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles