नई दिल्ली: आरसीबी ने आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में कुल 8 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा, जिनमें वेंकटेश अय्यर सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें फ्रेंचाइज़ी ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा। इन नई भर्तियों के साथ अब आरसीबी का स्क्वॉड पूरा होकर 25 खिलाड़ियों का हो चुका है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी एक बार फिर आगामी आईपीएल सीजन में अपने खिताब की रक्षा के इरादे से मैदान पर उतरने के लिए तैयार है।
IPL 2026 के लिए RCB की बेस्ट प्लेइंग इलेवन
आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 के लिए काफी मजबूत नजर आ रही है। बल्लेबाजी विभाग में रजत पाटीदार, विराट कोहली, टिम डेविड और देवदत्त पडीक्कल जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज मौजूद हैं, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को चुनौती दे सकते हैं। वहीं टीम में ऑलराउंडर्स की भी भरमार है, जिसमें क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, विहान मलहोत्रा और कनिष्क चौहान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो टीम को संतुलन प्रदान करते हैं। गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात करें तो जोश हेज़लवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार और नुवान तुषारा जैसे अनुभवी और घातक गेंदबाज आरसीबी की ताकत को और बढ़ाते हैं।
आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में पहली बार चैंपियन बनने का गौरव साल 2025 में हासिल किया था और अब इस टीम को फिर से खिताब जीतना है तो उसे बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना होगा। इस टीम की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का बात करें तो अगले सीजन में एक बार फिर से कोहली और फिल साल्ट ओपन करते नजर आ सकते हैं जबकि कप्तान रजत पाटीदार तीसरे नंबर पर बैटिंग करते नजर आएंगे।
अगले सीजन में आरसीबी की ओर से चौथे नंबर पर वेंकटेश अय्यर खेलते हुए नजर आ सकते हैं, जबकि जितेश शर्मा को पांचवें स्थान पर मौका मिल सकता है। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पंड्या अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं। गेंदबाजी विभाग की बात करें तो तेज आक्रमण की जिम्मेदारी जोश हेज़लवुड, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल के कंधों पर होगी। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम मैनेजमेंट सुयश शर्मा को शामिल कर सकती है, जो जरूरत के मुताबिक टीम को अतिरिक्त मजबूती देंगे।
आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा
आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में आरसीबी द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी
वेंकटेश अय्यर (7 करोड़), मंगेश यादव (5.2 करोड़), जैकब डफी (2 करोड़), सात्विक देसवाल (30 लाख), जॉर्डन कॉक्स (75 लाख), विहान मल्होत्रा (30 लाख), कनिष्क चौहान (30 लाख), विक्की ओस्तवाल (30 लाख)।
आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम
रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या, नुवान तुषारा, फिल साल्ट, रसिख डार सलाम, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, विराट कोहली, यश दयाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विकी ओस्तवाल।


