नई दिल्ली: भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड घोषित कर दिया गया है। इस टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। खास बात यह है कि इस स्क्वाड में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से आईपीएल में पहचान बनाई है। रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती जैसे सितारे इस टीम का हिस्सा हैं, जो अपने अनुभव और फॉर्म से भारत की उम्मीदों को मजबूती देंगे।
अगर नजर डालें भारत के वर्ल्ड कप स्क्वाड में किस आईपीएल फ्रेंचाइजी के सबसे ज्यादा खिलाड़ी हैं तो पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड का हिस्सा हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के भी तीन खिलाड़ी भारत के वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल हैं। जबकि आरसीबी, राजस्थान और लखनऊ का कोई भी खिलाड़ी स्क्वाड में नहीं शामिल है।
वर्ल्ड कप स्क्वाड में किस आईपीएल टीम के कितने खिलाड़ी?
मुंबई इंडियंस: सूर्य कुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या
केकेआर: वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रिंकू सिंह
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, शिवम दुबे
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक सर्मा, इशान किशन
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल, कुलदीप यादव</li>
पंजाब किंग्स: अर्शदीप सिंह
गुजरात टाइटंस: वाशिंगटन सुंदर
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए में अमेरिका, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स के साथ शामिल है। टीम इंडिया टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी को पहले ही दिन अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से करेगी। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। ग्रुप चरण का सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच होगा, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुना गया भारतीय स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।


