22.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

टेस्ट क्रिकेट 2025 में भारतीय गेंदबाजों का कमाल: सिराज टॉप पर, बुमराह इस पायदान पर

नई दिल्ली: भारतीय टीम के लिए साल 2025 टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से कुछ खास नहीं रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया, जिसके बाद टीम एक नए दौर में प्रवेश करती दिखी। इसके साथ ही शुभमन गिल के रूप में भारत को नया टेस्ट कप्तान मिला। हालांकि बदलावों से भरे इस साल में भारतीय खिलाड़ियों ने कई शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन भी किए। इन्हीं में एक खास नाम रहा मोहम्मद सिराज का, जिन्होंने 2025 में टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेकर गेंदबाजी में टीम की सबसे बड़ी ताकत के रूप में खुद को साबित किया।

साल 2025 में बुमराह से आगे निकले सिराज

मोहम्मद सिराज ने साल 2025 में टेस्ट विकेटों के मामले में जसप्रीत बुमराह को भी पीछे छोड़ दिया। भले ही सिराज ने बुमराह की तुलना में दो मैच ज्यादा खेले हों, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि इस दौरान उनकी गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही। सिराज ने इस साल 10 टेस्ट मैचों में कुल 43 विकेट झटके। ओवरऑल आंकड़ों की बात करें तो वह 2025 में टेस्ट क्रिकेट में मिचेल स्टार्क के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे।

वहीं जसप्रीत बुमराह पूरी दुनिया की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। मिचेल स्टार्क ने साल 2025 में अब तक सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट अपने नाम किए हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 51 विकेट झटके हैं। स्टार्क को इस साल अभी एक टेस्ट मैच और खेलना है, जो इंग्लैंड के खिलाफ होगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा।

साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय
खिलाड़ी मैच पारियां ओवर मेडन रन विकेट सर्वश्रेष्ठ मैच में सर्वश्रेष्ठ औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट 5 विकेट 10 विकेट
मोहम्मद सिराज 10 19 311.3 45 1170 43 6/70 9/190 27.2 3.75 43.4 2 0
जसप्रीत बुमराह 8 14 243.3 52 687 31 5/27 7/112 22.16 2.82 47.1 3 0
रवींद्र जडेजा 10 18 297.4 41 955 25 4/50 6/156 38.2 3.2 71.4 0 0
कुलदीप यादव 4 8 133.2 17 463 20 5/82 8/186 23.15 3.47 40 1 0
प्रसिद्ध कृष्णा 4 8 132.0 10 626 20 4/62 8/188 31.3 4.74 39.6 0 0
आकाश दीप 3 6 109.1 13 474 13 6/99 10/187 36.46 4.34 50.3 1 1
वाशिंगटन सुंदर 9 14 170.1 22 557 11 4/22 4/43 50.63 3.27 92.8 0 0
नीतीश कुमार रेड्डी 6 8 51.0 2 218 5 2/32 3/82 43.6 4.27 61.2 0 0
अक्षर पटेल 1 2 20.0 2 57 2 1/21 2/57 28.5 2.85 60 0 0
शार्दुल ठाकुर 2 3 27.0 0 144 2 2/51 2/89 72 5.33 81 0 0

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles