विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं स्टीव स्मिथ, सिर्फ करना होगा यह काम

0

नई दिल्ली: मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट की लगभग पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। 26 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच MCG में एशेज 2025-26 का चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की नजर लगातार चौथी जीत दर्ज करने पर टिकी होगी। हालांकि, यह चुनौती टीम को कप्तान पैट कमिंस के बिना ही पार करनी होगी, क्योंकि वह एशेज सीरीज के बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए कमिंस को आखिरी दो टेस्ट में आराम दिया गया है। ऐसे में स्टीव स्मिथ कप्तान की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे।

शतक का बेसब्री से इंतजार

मेलबर्न में स्टीव स्मिथ पर बल्ले के साथ-साथ कप्तानी से भी अहम योगदान देने की जिम्मेदारी होगी। मौजूदा एशेज सीरीज में स्मिथ अब तक तीन अर्धशतक लगा चुके हैं, लेकिन वह अभी तक शतक का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं। ऐसे में बॉक्सिंग डे टेस्ट में उनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। चौथे टेस्ट मुकाबले में स्टार बल्लेबाज के पास शतक जड़कर विराट कोहली से आगे निकलने का भी सुनहरा मौका होगा।

दरअसल, स्टीव स्मिथ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं। इसके लिए स्मिथ को सिर्फ दो कैच की जरूरत है। इंटरनेशनल क्रिकेट में स्मिथ और कोहली दोनों ही 300 से ज्यादा कैच लपक चुके हैं। जहां विराट कोहली 342 कैच के साथ चौथे सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर हैं, वहीं स्टीव स्मिथ ने 341 कैच पकड़े हैं और वह इस सूची में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के महेला जयवर्धने के नाम है, जबकि इसके बाद रिकी पोंटिंग और रॉस टेलर का नंबर आता है।

स्मिथ बना सकते हैं नया इतिहास?

एशेज 2025-26 में अभी दो टेस्ट मैच और बचे हैं। अगर स्मिथ इन दोनों मैचों में कुल आठ कैच लपक लेते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 या उससे ज्यादा कैच लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे और दुनिया के सिर्फ चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। अब तक यह कारनामा केवल श्रीलंका के महेला जयवर्धने, ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर ही कर पाए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ी

महेला जयवर्धने – 440
रिकी पोंटिंग – 364
रॉस टेलर – 354
विराट कोहली – 342
स्टीव स्मिथ – 341
जैक कैलिस – 338

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here