29.7 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

वैभव सूर्यवंशी के चयन को लेकर शशि थरूर ने जताई चिंता, कोच और सेलेक्टर से मांगा जवाब

नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी साल 2025 के सबसे ज्यादा गूगल सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर बने हैं। 14 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने पूरे साल लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी हैं। बुधवार (24 दिसंबर 2025) को विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में भी उनका प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया। इसी के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भारतीय टीम में उन्हें शामिल करने की मांग कर दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसको लेकर थरूर ने एक्स पर पोस्ट किया और कोच व सेलेक्टर से सवाल किए। शशि थरूर ने एक्स हैंडल पर कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और बीसीसीआई को टैग करते हुए लिखा,”आखिरी बार 14 साल के जिस क्रिकेटर ने ऐसा खेल दिखाया था, वह सचिन तेंदुलकर थे।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आगे लिखा, “आज हम सभी जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर ने क्या किया। फिर हम किस बात का इंतजार कर रहे हैं,मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने के लिए?” वैभव सूर्यवंशी ने इसी साल आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई थी।

वैभव सूर्यवंशी के लिए शानदार 2025

वैभव सूर्यवंशी ने इस साल आईपीएल से लेकर विजय हजारे ट्रॉफी तक हर जगह सुर्खियां बटोरी हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में ही वैभव ने 190 रन की धमाकेदार पारी खेलते हुए कोहराम मचा दिया। इस पारी में उन्होंने सिर्फ 36 गेंद पर शतक जड़ा। हालांकि, उनका यह रिकॉर्ड कुछ ही देर बाद पहले इशान किशन और फिर सकीबुल गनी ने तोड़ दिया, लेकिन उनकी पारी के चर्चे हर किसी की जुबान पर थे।

वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और दिग्गज एबी डिविलियर्स का एक रिकॉर्ड भी तोड़ा। इससे पहले इस साल उन्होंने आईपीएल 2025, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे, एशिया कप राइजिंग स्टार्स, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और अंडर-19 एशिया कप में भी शतक जड़े थे, जिससे उनकी शानदार फॉर्म का प्रमाण मिलता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles