तिरुवनंतपुरम: श्रीलंका के खिलाफ रविवार को खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की शतकीय साझेदारी के दम पर महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 221 रन बनाए।
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 162 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी हुई, जो किसी भी विकेट के लिए भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भी मंधाना और शेफाली के नाम था, जिन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 143 रनों की साझेदारी की थी।
इस दौरान शेफाली वर्मा ने 46 गेंदों में 79 रन, जबकि स्मृति मंधाना ने 48 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली। इस मैच में मंधाना ने कई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल कीं। वह भारत के लिए महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं और अब उनके नाम 80 छक्के दर्ज हैं। इस मामले में उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर (78 छक्के) को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में भी मंधाना, शेफाली से आगे निकल गईं। वहीं, स्मृति मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10 हजार रन भी पूरे कर लिए।
महिला टी20I में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज
- 80 – स्मृति मंधाना
- 78 – हरमनप्रीत कौर
- 69 – शेफाली वर्मा
- 39 – ऋचा घोष
- 22 – जेमिमा रोड्रिग्स
श्रीलंका के T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज

भारत का महिला T20I में सबसे बड़ा स्कोर, रचा नया इतिहास
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की तूफानी शतकीय साझेदारी के दम पर भारत ने श्रीलंका के सामने 222 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के लिए मंधाना और शेफाली ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 162 रनों की शानदार साझेदारी हुई।
शेफाली वर्मा 79 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि स्मृति मंधाना ने 80 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ऋचा घोष ने 40 रन बनाए और कप्तान हरमनप्रीत कौर 16 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारतीय महिला टीम ने चौथे टी20 मुकाबले में 20 ओवर में दो विकेट पर 221 रन बनाए, जो महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम इंडिया ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ 217/4 का स्कोर बनाया था।
टी20 क्रिकेट में भारत ने रचा इतिहास, बनाया अब तक का सर्वोच्च स्कोर


