23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

रोहित नंबर 1, श्रेयस नंबर 4: 2025 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीय

नई दिल्ली : भारतीय टीम का प्रदर्शन साल 2025 में वनडे प्रारूप में शानदार रहा, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने बेहतरीन योगदान दिया। इस साल वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली रहे, जबकि रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे। लेकिन अगर बात इस साल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज की करें, तो इसमें रोहित शर्मा ने बाजी मारी।

2025 वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले रोहित शर्मा

रोहित शर्मा अब भारत के लिए सिर्फ वनडे प्रारूप में खेल रहे हैं और उन्होंने साल 2025 में 14 वनडे मैचों की 14 पारियों में कुल 24 छक्के लगाए और उनके बल्ले से इस दौरान 650 रन भी निकले साथ ही उन्होंने 2 शतक और 4 अर्धशतकीय पारियां भी खेली। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल रहे जिन्होंने 14 मैचों की 11 पारियों में कुल 13 छक्के लगाए और उन्होंने 2 अर्धशतक के साथ 367 रन बनाए।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली रहे, जिन्होंने 13 मैचों की 13 पारियों में 13 छक्के लगाए। कोहली के बल्ले से साल 2025 में वनडे में कुल 651 रन निकले, जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे। इसके बाद चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने 11 मैचों की 10 पारियों में 10 छक्के लगाए और 5 अर्धशतकों की मदद से इस साल 496 रन बनाए।

भारत की तरफ से साल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप बैटर्स की लिस्ट में पांचवें स्थान पर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या रहे, जिन्होंने 8 मैचों की 7 पारियों में 9 छक्के जड़े। हार्दिक ने इस साल वनडे प्रारूप में कुल 135 रन ही बनाए। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने 11 मैचों की 11 पारियों में 8 छक्के लगाए और 2 शतक व 2 अर्धशतकों की मदद से 490 रन बनाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles