25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

ध्रुव जुरेल ने मचाया धमाल: 160 रन की पारी, रिंकू का अर्धशतक, उत्तर प्रदेश ने बनाए 369 रन

नई दिल्ली : विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने बड़ोदा के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए नाबाद शतक जड़ा, जबकि कप्तान रिंकू सिंह ने भी अर्धशतक लगाया। ध्रुव की शतकीय पारी के दम पर उत्तर प्रदेश ने बड़ोदा के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट पर 369 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

78 गेंदों में शतक जड़कर ध्रुव जुरेल ने दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

ध्रुव जुरेल बड़ोदा के खिलाफ बैटिंग के लिए तीसरे नंबर पर उतरे थे और उन्होंने मैदान पर आते ही तूफानी बैटिंग शुरू कर दी। ध्रुव ने अपना शतक इस दौरान 78 गेंदों पर पूरा किया और आखिर तक टीम के लिए खेलते रहे और नाबाद पवेलियन लौटे। ध्रुव ने 101 गेंदों का सामना अपनी पारी के दौरान किया और उस पर उन्होंने नाबाद160 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 छक्के और 165 चौके भी लगाए जबकि उनका स्ट्राइक रेट 158.42 का रहा।

ध्रुव का ये लिस्ट ए क्रिकेट करियर का पहला शतक रहा साथ ही ये उनके लिस्ट ए क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी पारी भी रही। इस मैच में कप्तान रिंकू सिंह ने भी टीम के लिए अहम 63 रन की पारी खेली जबकि ओपनर अभिषेक गोस्वामी ने 51 गेंदों पर 51 रन कूट डाले। प्रशांत वीर ने नितले क्रम पर 23 गेंदों पर 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 35 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 152.17 रहा।

उत्तर प्रदेश ने बड़ोदा के खिलाफ शानदार बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 369 रन बनाए और विरोधी टीम को जीत के लिए 370 रन का टारगेट दिया। बड़ोदा की ओर से राज लिम्बानी ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 10 ओवर में 74 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि आर्यन चावला को 2 सफलता मिली। इस मैच में रसिक सलाम को उत्तर प्रदेश के खिलाफ सिर्फ एक विकेट मिला, वहीं कप्तान क्रुणाल पंड्या ने 10 ओवर में 64 रन दिए लेकिन कोई विकेट नहीं निकाल पाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles