मॉडल स्कूल के छात्र करांशु मस्तकर ने राज्य स्तरीय शूटिंग में जीते दो स्वर्ण पदक

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। 68वीं राज्य स्तरीय शालेय शूटिंग खेल प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल के छात्र करांशु मस्तकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। करांशु ने 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा के 14 वर्ष बालक वर्ग में 400 में से 371 अंक हासिल कर व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही टीम इवेंट में भी उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर करांशु मस्तकर का चयन स्कूल नेशनल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। शूटिंग नेशनल कैंप का आयोजन 30 दिसंबर से किया जा रहा है, जबकि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 5 जनवरी से भोपाल में ही आयोजित होगी। इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां प्राचार्य समिति रेखा शर्मा ने करांशु को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप्राचार्य आर. के. श्रीवास्तव, खेल अधिकारी दीवान चंद मौली सहित विद्यालय परिवार ने छात्र को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here