नई दिल्ली : भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 30 दिसंबर 2025 को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इससे पहले सीरीज के चारों मैच जीतकर अजेय बढ़त बना ली है। अब पांचवें और अंतिम मुकाबले में भारतीय महिला टीम की नजरें क्लीन स्वीप करते हुए सीरीज का शानदार समापन करने पर टिकी होंगी।
वहीं मेजबान श्रीलंकाई टीम इस दौरे पर कम से कम एक जीत दर्ज कर सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम के लिए मौजूदा सीरीज में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में जेमिमा रोड्रिग्स, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा ने बेहतरीन पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। वहीं गेंदबाजी में रेणुका सिंह ठाकुर और वैष्णवी शर्मा ने लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। ऐसे में आखिरी मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर कुछ बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को भी मौका दे सकती हैं।
भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला पांचवें टी20 मैच के लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स:-
- भारत बनाम श्रीलंका महिला टीमों के बीच पांचवां टी20 मैच कब होगा?
भारत बनाम श्रीलंका महिला टीमों के बीच पांचवां टी20 मैच मंगलवार (30 दिसंबर 2025) को होगा। - भारत बनाम श्रीलंका महिला टीमों के बीच पांचवां टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम श्रीलंका महिला टीमों के बीच पांचवां टी20 मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। - भारत बनाम श्रीलंका महिला टीमों के बीच पांचवें टी20 मैच का टॉस कब होगा?
भारत बनाम श्रीलंका महिला टीमों के बीच पांचवें टी20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगा। - भारत बनाम श्रीलंका महिला टीमों के बीच पांचवां टी20 मैच किस समय शुरू होगा?
भारत बनाम श्रीलंका महिला टीमों के बीच पांचवां टी20 मैच भारतीय समयानुासर शाम 7:00 बजे शुरू होगा। - भारत बनाम श्रीलंका महिला टीमों के बीच पांचवें टी20 मैच का लाइव प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?
भारत बनाम श्रीलंका महिला टीमों के बीच पांचवें टी20 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। - भारत बनाम श्रीलंका महिला टीमों के बीच पांचवें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
भारत बनाम श्रीलंका महिला टीमों के बीच पांचवें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप पर देख सकते हैं।

