नई दिल्ली : साल 2025 में क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी20आई में टीम इंडिया ने अपना दबदबा कायम रखा और पूरे साल शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने दमदार खेल से खास पहचान बनाई। इसी का नतीजा रहा कि जब एआई ने साल 2025 की बेस्ट T20I टीम ऑफ द ईयर का चयन किया, तो उसमें सबसे ज्यादा चार भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया।
चार भारतीयों का कमाल, T20I टीम ऑफ द ईयर में एंट्री
एआई द्वारा टी20आई टीम ऑफ द ईयर 2025 का चयन किया गया, जिसमें भारत के चार खिलाड़ियों को जगह मिली, जबकि श्रीलंका के एक खिलाड़ी को शामिल किया गया। इसके अलावा इस टीम में इंग्लैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका से भी एक-एक खिलाड़ी को चुना गया। भारतीय खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती को इस प्रतिष्ठित टीम में शामिल किया गया है।
एआई ने टीम के ओपनर के रूप में भारत के अभिषेक शर्मा और श्रीलंका के तूफानी बैटर पथुम निसांका को चुना जबकि तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश बटलर को चुना। चौथे नंबर पर एआई ने इस टीम में भारत के तिलक वर्मा को रखा जबकि साउथ अफ्रीका के युवा तूफानी बैटर डेवाल्ड ब्रेविस को पांचवें स्थान पर जगह दी। छठे स्थान पर इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड को जगह दी।
इस टीम में आठवें स्थान पर भारत के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को जगह दी गई है, जबकि उनके बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाज जैकब डफी को टीम में शामिल किया गया है। टीम में स्पिनर के रूप में मौजूदा नंबर-1 टी20आई गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को चुना गया है, वहीं बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान भी इस टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को भी टीम ऑफ द ईयर में शामिल किया गया है।
एआई द्वारा चुनी गई T20I टीम ऑफ द ईयर 2025
अभिषेक शर्मा, पथुम निसांका, जोश बटलर, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, हार्दिक पंड्या, जैकब डफी, वरुण चक्रवर्ती, मुस्ताफिजुर रहमान, मोहम्मद नवाज।

