34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

एलन-सिफर्ट में ओपनिंग की जंग: AI ने चुनी IPL 2026 के लिए KKR की प्लेइंग 11

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2026 ऑक्शन से पहले वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल समेत कई खिलाड़ियों को रिलीज किया। टीम सबसे ज्यादा बजट के साथ ऑक्शन में उतरी और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 25 करोड़ रुपये में तथा श्रीलंका के तेज गेंदबाज मतीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा।

इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने फिन एलन, रचिन रविंद्र और मुस्तफिजुर रहमान को भी अपनी टीम में शामिल किया। टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे संभालेंगे और उनके पास रिंकू सिंह जैसे फिनिशर और वरुण चक्रवर्ती जैसे मिस्ट्री स्पिनर मौजूद हैं। जनसत्ता.कॉम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से IPL 2026 के लिए KKR की प्लेइंग 11 का चयन किया। इसके लिए चैट जीपीटी, परपेक्सिलिटी और ग्रोक जैसी AI तकनीकों का उपयोग किया गया। AI के अनुसार, फिन एलन और टिम सिफर्ट टीम में ओपनिंग कर सकते हैं।

चैट जीपीटी द्वारा चुनी गई कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

फिन एलन, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, मतीशा पथिराना।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन- मुस्तफिजुर रहमान, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, टिम सिफर्ट।

परपेक्सिलिटी द्वारा चुनी गई कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

फिन एलन/टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, मतीशा पथिराना।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन- अनुकूल रॉय,राहुल त्रिपाठी, कार्तिक त्यागी, मुस्तफिजुर रहमान।

ग्रोक द्वारा चुनी गई कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

फिन एलन (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रचिन रविंद्र, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मतीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन- आकाशदीप, कार्तिक त्यागी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles