विजय हजारे ट्रॉफी: अर्शदीप सिंह की धमाकेदार पारी, पंजाब ने तेज़ी से मुकाबला जीता

0

नई दिल्ली : विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के राउंड 5 के मुकाबले तीन जनवरी 2026 को खेले गए, जिसमें पंजाब और सिक्किम की टीमें जयपुर के जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड में आमने-सामने आईं। पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और इस सीजन अपने पहले लिस्ट-ए मुकाबले में उतरे टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। अर्शदीप की तेज और सटीक गेंदबाजी के दम पर सिक्किम की टीम केवल 75 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद पंजाब ने यह लक्ष्य सिर्फ 6.2 ओवर्स में पूरा कर दस विकेट से शानदार जीत हासिल की।

सिक्किम के बल्लेबाज अर्शदीप के हाथों बुरी तरह फिसके

पंजाब की तरफ से इस सीजन अपने पहले लिस्ट-ए मुकाबले में उतरे अर्शदीप सिंह ने मैच की शुरुआत से ही शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपना पहला विकेट प्राणेश छेत्री का निकालकर शुरूआत की, इसके बाद उन्होंने क्रांति कुमार और पालजोर तमांग को क्रमशः अपना दूसरा और तीसरा शिकार बनाया। चौथा विकेट उन्होंने सिक्किम के कप्तान ली योंग लेपचा का लिया, जबकि पांचवां विकेट अंकुर मलिक के रूप में हासिल किया। सिक्किम के खिलाफ अर्शदीप ने कुल 10 ओवर्स में 34 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा, सुखदीप बाजवा और मयंक मारकंडे ने 2-2 विकेट लिए, जबकि गुरनूर बरार ने एक विकेट हासिल किया।

पंजाब की जीत में प्रभसिमरन और हरनूर का अहम योगदान

सिक्किम की टीम को केवल 75 रन पर समेटने के बाद, पंजाब ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया। उनकी ओर से ओपनिंग में उतरे कप्तान प्रभसिमरन सिंह और हरनूर सिंह की जोड़ी ने मिलकर 6.2 ओवर्स में लक्ष्य हासिल कर टीम को जीत दिलाई। यह पंजाब की विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में ग्रुप-सी के पांच मैचों में चौथी जीत है, जबकि उन्हें केवल एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। अब पंजाब का अगला मैच 6 जनवरी को गोवा के खिलाफ खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here