34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

एशेज में बड़ी उपलब्धि: स्टीव स्मिथ ने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा, टेस्ट में जड़ा 37वां शतक

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने मंगलवार (6 जनवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन शतक जड़कर इंग्लैंड को दबाव में ला दिया। स्मिथ ने 166 गेंदों में अपना 37वां शतक पूरा किया और इस प्रदर्शन के साथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। अब स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में स्टीव स्मिथ से आगे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, जैक्स कैलिस, रिकी पोंटिंग, जो रूट और कुमार संगकारा हैं। संगकारा और स्मिथ के बीच केवल 1 शतक का अंतर है, क्योंकि संगकारा के नाम 38 शतक दर्ज हैं। स्मिथ अब एशेज सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि इस श्रेणी में पहले नंबर पर क्रिकेट के दिग्गज डॉन ब्रेडमैन का नाम है।

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक

51 – सचिन तेंदुलकर।
45 – जैक्स कैलिस।
41 – रिकी पोंटिंग।
41 – जो रूट।
38 – कुमार संगकारा।
37 – स्टीव स्मिथ।
36 – राहुल द्रविड़।

एशेज में सबसे ज्यादा शतक

19 – डॉन ब्रैडमैन।
13 – स्टीवन स्मिथ।
12 – जैक हॉब्स।
10 – स्टीव वॉ।
9 – वॉली हैमंड।
9 – डेविड गोवर।

सिडनी में स्मिथ ने जड़ा पांचवां शतक

स्टीव स्मिथ का यह सिडनी में 20 पारियों में पांचवां शतक था। उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बराबरी कर ली है, जहां उन्होंने 22 पारियों में पांच शतक लगाए थे। पैट कमिंस की जगह नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालते हुए स्मिथ ने कप्तान के रूप में अपना 18वां टेस्ट शतक भी बनाया। टेस्ट क्रिकेट में केवल ग्रीम स्मिथ (25), विराट कोहली (20) और रिकी पोंटिंग (19) ने उनसे अधिक शतक लगाए हैं। इस फॉर्मेट में कप्तान के तौर पर उनका औसत 68 से अधिक है, जो उन्हें सर्वश्रेष्ठ औसत वाला कप्तान बनाता है।

एशेज में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बरकरार

स्टीव स्मिथ के अलावा ट्रेविस हेड की शतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 119 ओवर में 492 रन बना लिए हैं। टीम को 108 रनों की बढ़त मिल गई है और इंग्लैंड पर दबाव काफी बढ़ गया है। हेड ने सीरीज का तीसरा शतक जड़ते हुए केवल 166 गेंदों में 163 रन बनाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles