34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

विजय हजारे ट्रॉफी में देवदत्त पडिक्कल का शानदार प्रदर्शन, शतक नहीं पर रिकॉर्ड तोड़

नई दिल्ली : कर्नाटक के ओपनर बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का शानदार फॉर्म विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार जारी रहा। मंगलवार (6 जनवरी) को अहमदाबाद के गुजरात कॉलेज ग्राउंड में राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 91 रन बनाए और आउट हुए। यह इस सीजन में छह पारियों में उनका पांचवां अर्धशतक रहा। 26 साल के पडिक्कल अपने पांचवें शतक से चूक गए। उन्हें लेफ्ट-आर्म स्पिनर मानव सुतार ने आउट किया। 34 पारियों में 13 शतक जड़कर पडिक्कल पहले ही शानदार उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। वह सिर्फ महाराष्ट्र के अंकित बावने (99 मैचों में 15) और ऋतुराज गायकवाड़ (57 मैचों में 14) से पीछे हैं। राजस्थान के खिलाफ बेहतरीन पारी के दौरान पडिक्कल ने टूर्नामेंट में एक नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने सिर्फ छह पारियों में 600 से ज्यादा रन ठोक दिए हैं। उन्होंने विजय हजार ट्रॉफी के तीन सत्र में 600 से ज्यादा रन बनाए।

पडिक्कल का शानदार प्रदर्शन जारी

बाएं हाथ के बल्लेबाज पडिक्कल ने 2018 में कर्नाटक के लिए लिस्ट ए में डेब्यू किया और तब से विजय हजारे ट्रॉफी में धूम मचा रखी है। पडिक्कल ने 2019-20 में अपने दूसरे ही सीजन में 11 पारियों में 609 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने 2020-21 सीजन में आठ पारियों में शानदार 737 रन बनाए। इसमें लगातार चार शतक शामिल थे।

38 पारियों में 83.62 का औसत

देवदत्त पडिक्कल का लिस्ट ए क्रिकेट में औसत बेहद शानदार रहा है। 38 पारियों में उनका औसत 83.62 का है, जो इस फॉर्मेट में 2000 रन पूरे करने वाले किसी भी बल्लेबाज का अब तक का सबसे ऊंचा औसत है। इतने शानदार फॉर्म के बावजूद पडिक्कल को भारत की वनडे टीम में मौका नहीं मिल पाया है। विजय हजारे ट्रॉफी के अलावा उन्होंने इंडिया ए के लिए सिर्फ दो 50 ओवर के मुकाबले खेले हैं और 2023 में जोनल देवधर ट्रॉफी में भी केवल तीन पारियां खेली हैं।

डेब्यू के बाद से पडिक्कल के विजय हजारे ट्रॉफी के स्कोर: 58, 2, 60, 8, 44, 79, 103, 102, 50, 92, 11, 52, 97, 152, 126, 145, 101, 64, 4, 0, 71, 117, 70, 93*, 114, 102, 86, 8, 147, 124, 22, 113, 108, 91।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles