T20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित: 5 खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान बुधवार (7 जनवरी) को किया गया। टीम में कप्तान मिचेल सेंटनर के साथ पांच ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो हाल ही में चोट से उबरकर लौटे हैं। दुनिया के नंबर-2 टी20 गेंदबाज जैकब डफी को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह मिली है। वहीं, तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन और मैट हेनरी पिता बनने वाले हैं, इसलिए टूर्नामेंट के दौरान उन्हें कुछ समय के लिए न्यूजीलैंड से बाहर रहना पड़ सकता है।

न्यूजीलैंड की टीम में तेज गेंदबाजी के लिए लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी और एडम मिल्न शामिल हैं, जबकि जिमी नीशम तेज गेंदबाज ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। कप्तान मिचेल सेंटनर के अलावा ईश सोढ़ी, माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र स्पिन गेंदबाजी के विकल्प हैं। टीम में फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल और टिम सीफर्ट जैसे स्पेशलिस्ट बल्लेबाज भी शामिल हैं। इसके अलावा, काइल जैमीसन को ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में टीम में रखा गया है।

टी20 वर्ल्ड कप टीम में 5 खिलाड़ी चोटिल

फिन एलन (उंगली/हैमस्ट्रिंग), मार्क चैपमैन (टखना), लॉकी फर्ग्युसन (पिंडली), मैट हेनरी (पिंडली) और मिचेल सेंटनर (एडक्टर) चोट से उबरकर टीम में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, पिछले अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरी बनाने वाले टिम रॉबिन्सन को टीम में शामिल नहीं किया गया है। टीम में सीफर्ट मुख्य विकेटकीपर होंगे और कॉनवे बैकअप की भूमिका निभाएंगे। न्यूजीलैंड ग्रुप डी में अफगानिस्तान, कनाडा, साउथ अफ्रीका और यूएई के साथ है। उनका पहला मुकाबला 8 फरवरी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, एडम मिल्न, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।
ट्रैवलिंग रिजर्व: काइल जैमीसन।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड का शेड्यूल

अमेरिका के खिलाफ वार्मअप मैच शुक्रवार 6 फरवरी को नवी मुंबई में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – रविवार 8 फरवरी, (चेन्नई)।
न्यूजीलैंड बनाम यूएई – मंगलवार 10 फरवरी (चेन्नई)।
न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका – रविवार 15 फरवरी (अहमदाबाद)।
न्यूजीलैंड बनाम कनाडा – मंगलवार 17 फरवरी (चेन्नई)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here