जैकब बेथल ने शतक ठोका, मैकुलम-स्टोक्स की विदाई तय

0

नई दिल्ली : इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें एशेज टेस्ट की दूसरी पारी में अपने टेस्ट और फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक पूरा किया। वह एशेज 2025-26 में शतक बनाने वाले इंग्लैंड के केवल दूसरे बल्लेबाज हैं। 22 साल के बेथल के टेस्ट करियर में यह तीसरा 50 से ज्यादा का स्कोर रहा। उनकी इस शानदार पारी ने ओली पोप की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, क्योंकि बैजबॉल के दौरे में 28 साल के पोप को साधारण प्रदर्शन के बावजूद लगातार मौके मिलते रहे हैं।

कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स को ओली पोप पर इतना भरोसा था कि उन्हें टीम का उप-कप्तान तक बना दिया गया था। हालांकि, लगातार आलोचनाओं के दबाव में एशेज सीरीज से पहले पोप को उप-कप्तानी से हटा दिया गया और हैरी ब्रूक को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बावजूद, पोप को प्लेइंग 11 से बाहर नहीं किया गया और उन्होंने एशेज सीरीज में खेलना जारी रखा। मेलबर्न टेस्ट में पोप की जगह युवा जैकब बेथल को मौका मिला, जिन्होंने पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 40 रन बनाए।

मुश्किल परिस्थितियों में शतक का कारनामा

बेथल ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में मात्र 10 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में शतक जड़कर इंग्लैंड की मुश्किल स्थिति को थोड़ा संभाला। उस समय इंग्लैंड की टीम 183 रनों से पीछे थी और जो रूट, बेन डकेट और जैक क्रॉली जैसे प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि, बेथल के शतक के बावजूद इंग्लैंड पूरी तरह दबाव में है। टीम ने 219 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं और उसके पास केवल 36 रनों की बढ़त बची है।

इंग्लैंड की टीम बैकफुट पर कैसे है?

हैरी ब्रूक भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में सफल नहीं रहे। वहीं, विल जैक्स बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। अब जेमी स्मिथ क्रीज पर ब्रूक का साथ देने आए हैं। कप्तान बेन स्टोक्स चोटिल होने की वजह से उनकी बल्लेबाजी करने पर संशय है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में जो रूट के शतक की मदद से 384 रन बनाए थे, जबकि जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतकों की मदद से 567 रन बनाकर बढ़त हासिल कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here