वैभव सूर्यवंशी का छक्का, गेंद हुई गुम; अर्धशतक पर ‘पुष्पाराज’ स्टाइल में जश्न

0

नई दिल्ली : इंडिया अंडर-19 के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का साउथ अफ्रीका दौरे पर शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। 14 साल के वैभव ने तीसरे यूथ वनडे में मात्र 24 गेंदों का सामना कर अर्धशतक जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने ऐसा धमाकेदार छक्का लगाया कि गेंद पूरी तरह गुम हो गई। अर्धशतक पूरा होने पर वैभव ने पुष्पाराज स्टाइल में शानदार जश्न मनाया। यह उनके लिए सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक था, क्योंकि दूसरे वनडे में उन्होंने 24 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली थी।
साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ तीसरे वनडे में वैभव सूर्यवंशी ने दूसरी ही गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला और अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। इसके बाद वह तीसरे ओवर में 2 छक्के लगाकर 9 गेंद पर 19 रन के स्कोर पर पहुंच गए। इ उन्होंने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा और 16 गेंद पर 27 के स्कोर पर पहुंच गए।

वैभव के छक्के से गेंद हो गई गुम

वैभव सूर्यवंशी ने 7वें ओवर में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पहली चार गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके बाद उनका स्कोर 22 गेंदों में 49 रन तक पहुँच गया। माइकल क्रुइस्कैम्प के ओवर की पहली गेंद पर वैभव ने चौका जड़ा, अगली गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया। फिर उन्होंने तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर फाइन लेग पर छक्का जड़ा, जो मैदान के बाहर चली गई। इस ओवर में कुल 21 रन बने और गेंद नई करवानी पड़ी।

अर्धशतक के बाद वैभव ने पुष्पाराज स्टाइल में जश्न मनाया

वैभव सूर्यवंशी ने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर मात्र 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अल्लू अर्जुन की तरह पुष्पाराज स्टाइल में शानदार जश्न मनाया। इस अर्धशतक के दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए, यानी कुल 44 रन सिर्फ हिट्स से बने। दूसरे छोर से एरोन जॉर्ज ने भी बेहतरीन साझेदारी निभाई और उन्होंने भी अर्धशतक पूरा किया। इंडिया अंडर-19 टीम ने मात्र 10 ओवर में 111 रन बना लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here