नई दिल्ली : वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का आयोजन 9 जनवरी, शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। इस लीग के मुकाबले दो प्रमुख वेन्यू पर खेले जाएंगे, और यह लीग 28 दिन तक चलेगी। कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जिनमें पांच टीमें हिस्सा लेंगी। लीग का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। WPL 2026 के मुकाबले दो वेन्यू पर होंगे। पहले लेग के मुकाबले 9 जनवरी से 17 जनवरी तक नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। उसके बाद 19 जनवरी से पांच फरवरी तक सभी मैच वडोदरा में होंगे। आगामी सीजन में भी पांच टीमें हिस्सा लेंगी। अभी तक तीन सीजन खेले गए हैं जिसमें से मुंबई इंडियंस ने दो बार और आरसीबी ने एक बार खिताब जीता है।
WPL 2026 के मैच कब से शुरू होंगे?
WPL 2026 में दोपहर के मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे शुरू होंगे, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा। वहीं, शाम के सभी मुकाबले 7:30 बजे खेले जाएंगे और इनके लिए टॉस 7:00 बजे होगा। इस टूर्नामेंट में कुल दो ही डबल हेडर मुकाबले रखे गए हैं, जो 10 जनवरी और 17 जनवरी को खेले जाएंगे।
WPL 2026 के मैच कहां देख पाएंगे?
वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के मैचों का टीवी पर लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। वहीं महिला टी20 लीग के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।
WPL 2026 की सभी टीमों के स्क्वाड
- मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार, डी. हेमलता, सयाली सतघरे।
- दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, मार्जियन कप्प, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वार्ड्ट, चिनेले हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममता मादीवाला, नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, अलाना किंग।
- गुजरात जायंट्स: एश्लेग गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, तितास साधु, काशी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी।
- यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, फोएबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, आशा शोभना, डिआंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, क्लो ट्रायॉन, सुमन मीना, जी त्रिशा, प्रतिका रावल, चार्ली नॉट।
WPL 2026 का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
| 9 जनवरी | मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | नवी मुंबई |
| 10 जनवरी | यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स | नवी मुंबई |
| 10 जनवरी | मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स | नवी मुंबई |
| 11 जनवरी | दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स | नवी मुंबई |
| 12 जनवरी | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स | नवी मुंबई |
| 13 जनवरी | मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स | नवी मुंबई |
| 14 जनवरी | यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | नवी मुंबई |
| 15 जनवरी | मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स | नवी मुंबई |
| 16 जनवरी | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स | नवी मुंबई |
| 17 जनवरी | यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस | नवी मुंबई |
| 17 जनवरी | दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | नवी मुंबई |
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
| 19 जनवरी | गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | वडोदरा |
| 20 जनवरी | दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस | वडोदरा |
| 22 जनवरी | गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स | वडोदरा |
| 24 जनवरी | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स | वडोदरा |
| 26 जनवरी | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस | वडोदरा |
| 27 जनवरी | गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | वडोदरा |
| 29 जनवरी | यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | वडोदरा |
| 30 जनवरी | गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस | वडोदरा |
| 1 फरवरी | दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स | वडोदरा (लीग चरण का आखिरी मैच) |
| 3 फरवरी | एलिमिनेटर | वडोदरा (नॉकआउट) |
| 5 फरवरी | फाइनल | वडोदरा |

