25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए तिलक वर्मा तो: भारतीय टीम में मौका पाने के लिए 5 दावेदार

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले तिलक वर्मा के चोटिल होने से भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। उनके ग्रोइन में गंभीर समस्या के कारण सर्जरी करानी पड़ी थी, जिससे उन्हें काफी दर्द हो रहा था। इस वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं और अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी उनके खेलने पर संशय है। उनके पूरी तरह ठीक होने में अनुमानित रूप से 3-4 हफ्ते का समय लग सकता है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुभमन गिल के भारतीय टी20 टीम में वापसी की संभावना फिलहाल नहीं है, जबकि असम के क्रिकेटर रियान पराग इस बार चयन के दावेदार बने हुए हैं। तिलक वर्मा के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भारतीय टीम के पास यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे मजबूत विकल्प हैं। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में, जिन्हें तिलक के संभावित रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है।

रियान पराग, जो असम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, को तिलक वर्मा के संभावित रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। वह पहले भी भारत की टी20 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। अगर कंधे की चोट से वह पूरी तरह उबर जाते हैं, तो उन्हें टीम में मौका मिल सकता है। इस सीजन में वह विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, हालांकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल चुके हैं। इसके बाद से वह 6 दिसंबर 2025 के बाद किसी मैच में नहीं उतरे हैं।

यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा के स्थान पर भारतीय टीम के लिए शीर्ष क्रम का मजबूत विकल्प साबित हो सकते हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड भी शानदार है। उन्होंने भारत के लिए टी20 में 36.15 के औसत और 164.31 के स्ट्राइक रेट से 723 रन बनाए हैं, जिनमें 5 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। शीर्ष क्रम में खेलते हुए वह टीम को तेजी और मजबूती दोनों प्रदान कर सकते हैं।

श्रेयस अय्यर, भारत की वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) के शीर्ष क्रम, खासकर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 पारियों में 50.33 के औसत और 175.07 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए, जिसमें नाबाद 97 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। हालांकि, टी20 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रेयस दिसंबर 2023 से टीम से बाहर हैं।

ऋतुराज गायकवाड़, ऋतुराज गायकवाड़ भी भारतीय टीम के लिए शीर्ष क्रम के महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी शैली शुभमन गिल जैसी मानी जाती है। वह शुरुआत में ज्यादा आक्रामक नहीं होते, लेकिन पिच पर टिकने के बाद बड़ी और प्रभावशाली पारियां खेलते हैं। भारत के लिए टी20 में ऋतुराज ने 20 पारियों में 39.56 के औसत और 143.53 के स्ट्राइक रेट से 633 रन बनाए हैं। कुल टी20 करियर में उन्होंने 145 पारियों में 39.07 के औसत और 150.54 के स्ट्राइक रेट से 5002 रन हासिल किए हैं।

देवदत्त पडिक्कल, देवदत्त पडिक्कल ने इस सीजन विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। भले ही यह फॉर्मेट अलग हो, लेकिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का टी20 क्रिकेट में भी फॉर्म अच्छा रहा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 6 पारियों में 61.80 के औसत और 167.02 के स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। यह प्रदर्शन उन्हें भारतीय टीम में संभावित चयन के दावेदार बनाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles