24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी में भोपाल डिवीजन ने उज्जैन को खिलाया फॉलोऑन, आलिफ हसन ने लिए पांच विकेट

NST News, भोपाल: मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी अंडर-18 बॉयज इंटर डिवीजनल मल्टी डे क्रिकेट टूर्नामेंट में भोपाल डिवीजन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए उज्जैन डिवीजन को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया। भोपाल के OFCA मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले के दूसरे दिन भोपाल डिवीजन ने अपने पहले दिन के स्कोर 3 विकेट पर 346 रन से आगे खेलते हुए 117.4 ओवरों में 390 रन बनाकर अपनी पहली पारी समाप्त की।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी उज्जैन डिवीजन की टीम 68.4 ओवरों में 203 रन पर ऑल आउट हो गई। उज्जैन की ओर से राजदित्य सिंह ने 52 रन, मीत शर्मा ने 39 रन, आरुष अग्रवाल ने 36 रन और शिवम पटेल ने 24 रनों का योगदान दिया। भोपाल डिवीजन की घातक गेंदबाजी के सामने उज्जैन के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। आलिफ हसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि रुद्र प्रताप सिंह तोमर ने 3 और रबजीत सिंह मल्ही ने 2 विकेट हासिल किए।

इस तरह भोपाल डिवीजन ने पहली पारी में 187 रनों की बढ़त हासिल कर ली और उज्जैन डिवीजन को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया। दूसरी पारी में उज्जैन डिवीजन ने दिन का खेल समाप्त होने तक 1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं। अब मुकाबले का तीसरा दिन कल खेला जाएगा, जहां भोपाल डिवीजन अपनी मजबूत पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश करेगा, वहीं उज्जैन की टीम मैच में वापसी के लिए संघर्ष करती नजर आएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles