मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11: ओपनिंग मैथ्यूज-कमालिनी, हरमनप्रीत चुनेंगी विदेशी खिलाड़ी

0

नई दिल्ली : विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 से होने जा रही है। इस सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। पिछला सीजन जीतकर मैदान में उतरी मुंबई इंडियंस इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेल रही है, जबकि आरसीबी की टीम ने भी 2024 में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था।

क्या मुंबई को मिलेगा नया ओपनिंग पैटर्न?

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर पहले मैच में चार विदेशी खिलाड़ियों—हेले मैथ्यूज, अमेलिया कर, नैट सिवर ब्रंट और शबनिन इस्माइल—को मैदान में उतार सकती हैं। इसके साथ ही टीम इस सीजन में एक नई ओपनिंग जोड़ी के साथ खेलती नजर आएगी। पिछले सीजन तक हेले मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया ने मुंबई के लिए पारी की शुरुआत की थी, लेकिन आगामी सीजन के लिए यास्तिका को टीम से बाहर कर दिया गया है। यास्तिका एक विकेटकीपर-बैटर हैं, और उनकी जगह अब टीम के पास एक युवा खिलाड़ी शामिल की गई है।

टीम ने हाल ही में भारत के लिए डेब्यू कर चुकी जी कमालिनी को अपने साथ शामिल किया है। जी कमालिनी एक ओपनिंग बैटर हैं और हेले मैथ्यूज के साथ पारी की शुरुआत कर सकती हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में शेफाली वर्मा के साथ ओपनिंग की थी। वहीं, राहिला फिरदौस को मुंबई इंडियंस ने दूसरे विकेटकीपर के विकल्प के रूप में टीम में जगह दी है।

मुंबई इंडियंस की पहले मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11

हेले मैथ्यूज, जी कमालिनी (विकेटकीपर), नैट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, साइका इशाक।
WPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमालिनी, अमेलिया कर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, साइका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here