24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

मुकेश का दोहरा प्रदर्शन, नवदुनिया 47 रनों से जीती, एलीट और महाबलि वारियर्स की भी शानदार शुरुआत

भोपाल, NST News: 31वें आईईएस–डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में दैनिक नवदुनिया ने शानदार आगाज करते हुए दैनिक जागरण को 47 रनों से हराया। मुकेश विश्वकर्मा के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दिन के अन्य मुकाबलों में एलीट वारियर्स और महाबलि वारियर्स ने भी जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की मजबूत शुरुआत की।

ओल्ड कैंपियन मैदान पर शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में नवदुनिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाए। प्रदीप भट्ट ने शानदार 57 रनों की पारी खेली। सुरेश ने 45 रन जोड़े, जबकि मुकेश विश्वकर्मा और विनय ने 16-16 रनों का योगदान दिया। जागरण की ओर से अंशुमान गुप्ता ने 2 विकेट लिए, वहीं राहुल और चेतन को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दैनिक जागरण की टीम 9 विकेट पर 124 रन ही बना सकी। कप्तान अजीत सिंह ने 22 रन बनाए। अजय ने 21 और प्रज्जवल ने 17 रनों का योगदान दिया। नवदुनिया की ओर से मुकेश विश्वकर्मा और कमलेश ने 3-3 विकेट झटके, जबकि विनय को 2 विकेट मिले। शानदार प्रदर्शन के लिए मुकेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया, वहीं प्रदीप भट्ट को आरएनटीयू मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का पुरस्कार मिला।

पुरस्कार वितरण भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव शांति कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर नवदुनिया के संपादक वीरेंद्र तिवारी और राजएक्सप्रेस के संपादक जगदीश द्विवेदी भी मौजूद रहे।  दूसरे मैच में ब्लेजिंग यार्कर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 126 रन बनाए। पुरु प्रधान ने 42 रन की पारी खेली। जवाब में एलीट वारियर्स ने 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शुभम शर्मा ने 45 और मानस श्रीवास्तव ने 31 रन बनाए। शुभम शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इधर बाबे आली मैदान पर खेले गए मुकाबले में सुपर हीटर्स ने 19.1 ओवर में 140 रन बनाए। कीर्ति पाल सिंह ने 33 और प्रशांत ने 22 रन बनाए। महाबलि वारियर्स की ओर से आयुष कुशवाह ने 3 विकेट लिए। जवाब में महाबलि वारियर्स ने 15.5 ओवर में 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। साहिल रजक ने 61 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान सुनील अहिरवार ने 30 रन बनाए। साहिल रजक को आरएनटीयू मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और आयुष कुशवाह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आज के मुकाबले:

पीपुल्स समाचार बनाम अटल न्यूज – सुबह 9:00 बजे, ओल्ड कैंपियन मैदान

प्रदेश टुडे बनाम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया – दोपहर 12:30 बजे, ओल्ड कैंपियन मैदान

डॉक्टर इलेवन बनाम जनसंपर्क – सुबह 9:00 बजे, बाबे आली ग्राउंड

डीजीपी बनाम नगर निगम – दोपहर 12:30 बजे, बाबे आली ग्राउंड

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles