22.6 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

WPL 2026 Points Table: आरसीबी बनाम मुंबई, मैच के बाद पॉइंट्स टेबल और स्टार खिलाड़ी

नई दिल्ली : विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का आगाज हो चुका है, और सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुई। इस रोमांचक मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की टीम 3 विकेट से हार गई, जिससे डिफेंडिंग चैंपियन के लिए सीजन की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। वहीं दूसरी ओर, आरसीबी ने इस सीजन का पहला मुकाबला जीतकर अपने खाता खोला। इस जीत के साथ टीम को 2 अंक हासिल हुए, जबकि मुंबई इंडियंस को 2 अंकों का नुकसान हुआ। आरसीबी के लिए डी क्लर्क ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया; उन्होंने पहले 4 विकेट झटके और फिर नाबाद 63 रन बनाकर कप्तान स्मृति मंधाना की टीम को जीत दिला दी।

आरसीबी-मुंबई मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक
आरसीबी 1 1 0 2
मुंबई 1 0 1 0
दिल्ली
गुजरात
यूपी
डी क्लर्क ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में किया टॉप प्रदर्शन

आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में आरसीबी की बल्लेबाज डी क्लर्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा नाबाद 63 रन की पारी खेली और सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गईं। इसके अलावा, डी क्लर्क ने सबसे ज्यादा विकेट भी लिए और इस तरह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की लिस्ट में भी टॉप पर अपना नाम दर्ज किया।

आरसीबी-मुंबई मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बैटर
खिलाड़ी साल मैच पारी नॉट आउट रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 चौके छक्के
डी क्लर्क 2026-2026 1 1 1 63 63* 44 143.18 1 7 2
संजीवनी सजना 2026-2026 1 1 45 45 45 25 180 7 1
एन कैरी 2026-2026 1 1 40 40 40 29 137.93 4 0
जी कमालिनी 2026-2026 1 1 32 32 32 28 114.28 5 0
जीएम हैरिस 2026-2026 1 1 25 25 25 12 208.33 4 1
आरसीबी-मुंबई मैच के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 बॉलर
खिलाड़ी साल मैच पारी बॉल ओवर्स मेडन रन विकेट बेस्ट बॉलिंग औसत इकानॉमी स्ट्राइक रेट 4 5
डी क्लर्क 2026-2026 1 1 24 4 26 4 4/26 6.5 6.5 6 1
एमिला केर 2026-2026 1 1 24 4 13 2 2/13 6.5 3.25 12
एनजे कैरी 2026-2026 1 1 24 4 35 2 2/35 17.5 8.75 12
एलके बेल 2026-2026 1 1 24 4 1 14 1 1/14 14 3.5 24
एबी कौर 2026-2026 1 1 18 3 18 1 1/18 18 6 18

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles