नई दिल्ली : वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में शनिवार (10 जनवरी) को गुजरात जायंट्स विमेन और यूपी वॉरियर्स विमेन की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। डब्ल्यूपीएल के इतिहास में अब तक सिर्फ यही दो टीमें हैं जो फाइनल में जगह नहीं बना पाई हैं। पहले सीजन में गुजरात जायंट्स की कप्तानी मेग लेनिंग के पास थी, लेकिन इस बार वह यूपी वॉरियर्स की अगुआई करती नजर आएंगी। वहीं गुजरात जायंट्स की कप्तान की जिम्मेदारी अब एश्ले गार्डनर संभाल रही हैं।
गुजरात जायंट्स ने कप्तान एश्ले गार्डनर और पूर्व कप्तान बेथ मूनी को रिटेन करने के साथ-साथ सोफी डिवाइन, यास्तिका भाटिया और डैनी व्याट-हॉज को जोड़कर अपने टॉप ऑर्डर को और मजबूत किया है। दूसरी ओर यूपी वॉरियर्स ने भी बल्लेबाजी में बेहतर संतुलन तैयार किया है। मेगा ऑक्शन की बड़ी खरीद मेग लैनिंग किरण नवगिरे के साथ पारी की शुरुआत करती नजर आएंगी। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने हरलीन देओल और अनकैप्ड बल्लेबाज श्वेता सहरावत को भी रिटेन किया है, जो टॉप ऑर्डर में अहम भूमिका निभाती हैं।
GGW बनाम UPWW के बीच वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स:
- गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का दूसरा मैच कब खेला जाएगा?
गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का दूसरा मैच शनिवार (10 जनवरी) को खेला जाएगा। - गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का दूसरा मैच कहां खेला जाएगा?
गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का दूसरा मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम को खेला जाएगा। - गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का दूसरा मैच किस समय शुरू होगा?
गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का दूसरा मैच भारतीय समयानुसार दोहपर 3.30 बजे से खेला जाएगा। - गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 के दूसरा मैच का टॉस कब होगा?
गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 के दूसरा मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 3 बजे होगा। - गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का दूसरा मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का दूसरा मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। - गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का दूसरा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का दूसरा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

