अंडर-19 टीम के चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए; स्कॉटलैंड के खिलाफ भारत का स्कोर 374

0

नई दिल्ली : भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले स्कॉटलैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 374 रन बनाए। भारत की तरफ से इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, विहान मलहोत्रा और अभिज्ञान कुंडू ने प्रभावशाली अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

वैभव, विहान, एरोन और अभिज्ञान ने जमाए अर्धशतक

इस मैच में स्कॉटलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए सही साबित नहीं हुआ। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 374 रन का बड़ा स्कोर बनाया, जिससे स्कॉटलैंड के सामने जीत के लिए 375 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा गया।

इस मैच में भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे बड़ी पारी खेली और उन्होंने 50 गेंदों पर 96 रन बनाए जिसमें 7 छक्के और 9 चौके शामिल थे जबकि एरोन जॉर्ज ने 61 रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे ने 19 गेंदों पर 22 रन बनाए जबकि एरोन जॉर्ज ने 58 गेंदों पर 61 रन की अच्छी पारी खेली।

टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज विहान मलहोत्रा ने भी भारत के स्कोर को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, उन्होंने 81 गेंदों का सामना करते हुए 77 रन बनाए। वहीं विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू ने 48 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 55 रन की प्रभावशाली पारी खेली। आर एस अंबरीश 24 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि दीपेश देवेंद्रन 10 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहे। स्कॉटलैंड की ओर से ओली जोन्स ने 10 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट झटके और मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here