इंडिया 79/4: आयुष अर्धशतक से चूके, वैभव, विहान और वेदान्त ने विकेट खोए

0

नई दिल्ली : भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे इंग्लैंड अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने अर्धशतक से चूक गए। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। शुरुआती विकेट तेजी से गिर गए और टॉप-4 बल्लेबाजों में से तीन खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया, जिससे टीम को मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ा।

भारत 79/4: खोए चार विकेट

भारत ने इस मैच की पहली पारी में अपने शुरुआती चार विकेट केवल 79 रन पर ही गंवा दिए, जिससे टीम को मजबूत शुरुआत हासिल नहीं हो सकी। वैभव सूर्यवंशी, जो इस समय शानदार फॉर्म में हैं, भी इस बार निराशा ही दे पाए और सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वैभव के जल्दी आउट होने से टीम पर दबाव बढ़ गया, और इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अन्य खिलाड़ी भी इस दबाव में बिखर गए, जिससे भारतीय पारी कमजोर पड़ गई।

इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए वेदान्त त्रिवेदी ने 13 गेंदों पर 14 रन बनाए और इस दौरान तीन चौके लगाए, लेकिन जल्द ही आउट हो गए। टीम के उप-कप्तान विहान मलहोत्रा चौथे नंबर पर आए और उन्होंने भी जल्दी ही पवेलियन लौटकर टीम को सरेंडर किया। विहान ने 10 गेंदों पर 10 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था। वेदान्त और वैभव को सेबेस्टियन मोर्गन ने आउट किया, जबकि कप्तान आयुष और उप-कप्तान विहान मलहोत्रा का विकेट जेम्स मिंटो को मिला। खबर लिखे जाने तक इंडिया ए ने 32 ओवर में 4 विकेट पर 175 रन बना लिए थे।

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर एस अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here