यूपी-बेंगलुरु मैच के बाद अंकतालिका, RCB नंबर 1 पर, MI को नुकसान; ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर

0

नई दिल्ली : विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में अब तक पांच मुकाबले खेले जा चुके हैं। पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स को मात देकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दूसरी ओर, यूपी वॉरियर्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी ने महज 12.1 ओवर में 144 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नेट रन रेट टूर्नामेंट में सबसे बेहतर हो गया।

इस जीत के बाद आरसीबी टूर्नामेंट की ताज़ा अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। रविवार को अपना दूसरा मुकाबला जीतने वाली गुजरात टीम के भी चार अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण वह आरसीबी से पीछे रहते हुए दूसरे पायदान पर है। वहीं यूपी वॉरियर्स की इस करारी हार का फायदा दिल्ली कैपिटल्स को मिला है। दोनों ही टीमों ने अपने शुरुआती दो मैच गंवाए थे, लेकिन अब अंकतालिका में दिल्ली चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि यूपी फिसलकर पांचवें नंबर पर चली गई है।

चौथे मुकाबले से पहले तक मुंबई इंडियंस अंकतालिका में शीर्ष पर बनी हुई थी। हालांकि चौथा मैच समाप्त होने के बाद गुजरात की टीम नंबर एक स्थान पर पहुंच गई और मुंबई दूसरे पायदान पर खिसक गई। अब आरसीबी की लगातार दूसरी जीत के बाद मुंबई इंडियंस को एक और स्थान का नुकसान हुआ है और वह तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। मुंबई ने अब तक खेले गए दो मैचों में एक में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

यूपी-बेंगलुरु मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रनरेट
आरसीबी 2 2 0 4 +1.964
गुजरात जायंट्स 2 2 0 4 +0.350
मुंबई इंडियंस 2 1 1 2 +1.175
दिल्ली कैपिटल्स 2 0 2 0 -1.350
यूपी वॉरियर्स 2 0 2 0 -2.443
यूपी-बेंगलुरु मैच के बाद टॉप 5 बैटर
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
सोफी डिवाइन 2 2 133 66.50 214.51 12 10
एश्ले गार्डनर 2 2 114 57.00 170.14 10 6
ग्रेस हैरिस 2 2 110 55.00 211.53 14 6
फीबी लिचफील्ड 2 2 98 49.00 192.15 11 6
लिजेल ली 2 2 96 48.00 150.00 14 3
यूपी-बेंगलुरु मैच के बाद टॉप 5 बॉलर
खिलाड़ी मैच ओवर बॉल विकेट इकॉनमी रन 4-विकेट 5-विकेट
नंदनी शर्मा 2 7 42 7 8.42 59 0 1
नादिन डी क्लार्क 2 8 48 6 6.75 54 1 0
अमेलिया कर 2 8 48 5 4.62 37 0 0
निकोला कैरी 2 8 48 5 9.00 72 0 0
सोफी डिवाइन 2 7 42 4 10.85 76 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here