31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक कारनामा, मुंबई ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमें अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

गुजरात जायंट्स की पारी में जॉर्जिया वेयरहम और भारती फुलमाली की दमदार अंतिम बल्लेबाजी देखने को मिली, जिसके दम पर टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 192/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। वेयरहम ने 33 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहे। वहीं, फुलमाली ने सिर्फ 15 गेंदों में 36 रन की तेज पारी खेलते हुए आखिरी तीन ओवरों में टीम को 49 रन दिलाए। खासतौर पर फुलमाली ने 20वें ओवर में अमनजोत कौर की गेंदों पर दो छक्के और एक चौका लगाकर 23 रन बटोरे, जिससे गुजरात का स्कोर और भी मजबूत हो गया।

गुजरात के लिए यह एक और रिकॉर्ड पारी रही, क्योंकि यह टीम की छठी विकेट या उससे नीचे की 50 से अधिक की साझेदारी रही। फुलमाली और वेयरहम की यह साझेदारी 56 रन की रही*, जो कि इस श्रेणी में उनकी टीम का नया रिकॉर्ड है। गुजरात को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। शुरुआत में मुंबई की 17 वर्षीय विकेटकीपर जी कमलिनी ने बेथ मूनी का आसान कैच छोड़ दिया, जो बाद में गुजरात के लिए फायदेमंद साबित हुआ। मनी ने इस अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए हीली मैथ्यूज की गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए और 18 रन की तेज शुरुआत की। इसके बाद मनी और कनिका आहुजा ने पावरप्ले में तेजी दिखाते हुए 42 रन जोड़कर टीम को 62/1 पर पहुंचाया। आहुजा ने 9 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का जड़ा, जबकि मनी ने 24 गेंदों में 32 रन बनाए।

मनी सातवें ओवर में अमेलिया केर की गेंद पर 33 रन बनाकर कैच एंड बोल्ड होकर आउट हुई। इसके बाद आहुजा ने कप्तान एशले गार्डनर के साथ मिलकर पारी को संभाला और गुजरात को नौ ओवर में 96/2 तक पहुंचाया। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने इसके बाद शानदार वापसी की। निकोला केरी ने गार्डनर (20) को ट्रैप आउट किया, जबकि हेली मैथ्यूज ने आहुजा (35) को लॉन्ग-ऑन पर कैच कराया। इसके बाद आयुषी सोनी की धीमी बल्लेबाजी (11 रन) से रन गति पर असर पड़ा, लेकिन अंत में भारती फुलमाली और जॉर्जिया वेयरहम की जोरदार साझेदारी ने गुजरात को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

मुंबई की पारी जारी है। टीम की ओर से जी कमालिनी और हीली मैथ्यूज इस समय क्रीज पर मौजूद हैं और रन गति को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा की हीली मैथ्यूज की वापसी हुई है। उन्हें नेट शीवर ब्रंट की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं, गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने बताया कि अनुष्का शर्मा चोट के कारण बाहर हो गईं हैं। उनकी जगह आयुषी सोनी टीम को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

मुंबई इंडियंस: हीली मैथ्यूज, जी कमालिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ।

गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, आयुषी सोनी, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles