28.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

आयुष बडोनी की एंट्री, कृष्णा बाहर; राजकोट वनडे के लिए भारत-न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया का लक्ष्य सीरीज अपने नाम करना होगा। वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी। इस वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव निश्चित है। क्योंकि वाशिंगटन सुंदर चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह आयुष बडोनी को पहली बार टीम में चुना गया है।

बडोनी को राजकोट में डेब्यू का मौका मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा की जगह इस मैच में अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है। यह भी संभव है कि कप्तान गिल सिर्फ एक बदलाव के साथ ही मैदान पर उतरें। वहीं न्यूजीलैंड टीम की बात करें तो पहले वनडे में डेब्यू करने वाले क्रिस्टियन क्लार्क की जगह खतरे में दिख रही है। यदि उन्हें बाहर किया जाता है, तो उनकी जगह माइकल रे को मौका मिल सकता है।

दूसरे वनडे के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आयुष बडोनी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, विल यंग, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल रे/क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल ब्रेसवेल, जैक फाउल्क्स, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।

वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड

डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), जैक फाउल्क्स, निक केली, जोश क्लार्कसन, माइकल रे, काइल जेमिसन, मिचेल हे, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जायडन लेनोक्स।

वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles