IND vs NZ: राहुल ने संभाली टीम, रोहित-विराट फेल; भारत ने न्यूजीलैंड के लिए रखा 285 रनों का लक्ष्य

0

नई दिल्ली :भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 284 रन बनाए। न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस पारी में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाया, जबकि केएल राहुल ने 92 गेंदों में नाबाद 112 रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम का स्कोर मजबूत किया।

वहीं कप्तान शुभमन गिल ने इस सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने वडोदरा के बाद राजकोट में भी 56 रन की ही पारी खेली। रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर से खास कमाल नहीं कर पाया। वह 38 गेंद पर 24 रन ही बना पाए। वहीं पिछले मैच में 93 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली का भी बल्ला यहां नहीं चल पाया। विराट ने 29 बॉल पर 23 रन बनाए।

रेड्डी और अय्यर का प्रदर्शन भी रहा निराशाजनक

39वें ओवर में रविंद्र जडेजा (27) के आउट होने के बाद नितीश कुमार रेड्डी ने कुछ समय तक सेट हुए केएल राहुल का समर्थन किया। रेड्डी ने 21 गेंदों में 20 रन की संक्षिप्त पारी खेली और 47वें ओवर में फोक्स का शिकार बने। इस मैच में रेड्डी को चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किया गया था। वहीं, उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने 17 गेंदों में केवल 8 रन बनाए और अपनी बल्लेबाजी से टीम को निराश किया।

पिछले मैच में 29 रन की उपयोगी पारी खेलने वाले हर्षित राणा इस बार कुछ खास नहीं कर पाए और केवल 2 रन बनाकर लेनक्स का शिकार बने। यह लेनक्स का पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय विकेट रहा। न्यूजीलैंड के लिए क्रिस्टियन क्लार्क ने 8 ओवर में 56 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जबकि लेनक्स, ब्रेसवेल, फोक्स और जैमीसन को एक-एक सफलता मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here