25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

एलएनसीटी में एआईयू वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता, बीयू भोपाल की जीत से शानदार आगाज़

एनएसटी न्यूज, भोपाल। एलएनसीटी विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी (एआईयू) के तत्वावधान में आयोजित वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता 2025–26 के तीसरे दिन मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम, मयूर पार्क, भोपाल में रोमांचक मुकाबले खेले गए। दर्शकों की भारी मौजूदगी के बीच खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दिन के मुकाबलों में बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी (बीयू) भोपाल ने मोनार्क यूनिवर्सिटी को एकतरफा मुकाबले में 8–1 से पराजित कर प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की। वहीं एमजीएसयू बीकानेर ने जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी, जोधपुर को 6–3 से हराया। शिवाजी यूनिवर्सिटी, कोल्हापुर ने डॉ. बी.ए.टी.यू. को 5–0 से मात दी। अन्य मुकाबलों में आरडीवीवी जबलपुर ने एमएसयू बडौदा को 3–1 से, यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई ने गोवा यूनिवर्सिटी को 3–1 से तथा पारुल यूनिवर्सिटी, गुजरात ने मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी को 4–0 से पराजित किया। इसके अलावा विक्रम यूनिवर्सिटी, उज्जैन ने गोंडवाना यूनिवर्सिटी को 5–0 से, एमपीकेवी राहुरी ने जीवाजी यूनिवर्सिटी को 5–1 से, एसजीजीयू गुजरात ने पुण्यश्लोक यूनिवर्सिटी को 7–0 से तथा डीएवीवी इंदौर ने सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी को 5–0 से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दौरान एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एन. के. थापक एवं एलएनसीटी ग्रुप के स्पोर्ट्स डायरेक्टर पंकज कुमार जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles