IND U19 vs USA U19: वर्ल्ड कप ओपनर में वैभव-आयुष की जोड़ी संभव, जॉर्ज की टीम में एंट्री; संभावित प्लेइंग XI

0

नई दिल्ली : अंडर-19 विश्व कप 2026 का आगाज गुरुवार, 15 जनवरी से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारतीय टीम और अमेरिका (यूएसए) के बीच खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की कमान आयुष म्हात्रे संभालेंगे। वहीं, टीम के प्रमुख खिलाड़ी एरोन जॉर्ज की प्लेइंग इलेवन में वापसी लगभग तय मानी जा रही है, जो इंग्लैंड के खिलाफ वार्म-अप मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

भारतीय टीम की पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे करते हुए नजर आ सकते हैं। तीसरे नंबर पर एरोन जॉर्ज के उतरने की संभावना है। इसके बाद चौथे स्थान पर उपकप्तान विहान मल्होत्रा और पांचवें नंबर पर वेदांत त्रिवेदी बल्लेबाजी कर सकते हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह और हेनिल पटेल संभालते दिख सकते हैं, जबकि स्पिन विभाग में खिलान पटेल और कनिष्क चौहान अहम भूमिका निभा सकते हैं।

पहले मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

इंडिया अंडर 19: वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), एरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह।

यूएसए अंडर 19: उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, ऋषभ सिम्पी, अदनित झम्ब, आदित कप्पा, अमोघ आरेपल्ली (विकेटकीपर), अदविथ कृष्णा, रयान ताज, साहिर भाटिया, शिव शनी।

दोनों टीमों के स्क्वाड

भारतीय अंडर 19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर एस अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।

यूएसए अंडर 19 टीम: उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनित झम्ब, शिव शनी, नितीश सुदिनी, अदविथ कृष्णा, साहिर भाटिया, अर्जुन महेश, अमरिंदर गिल, सबरिश प्रसाद, अदित कप्पा, साहिल गर्ग, अमोघ रेड्डी अरेपल्ली, रित्विक अप्पिडी, रयान ताज, ऋषभ सिम्पी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here