31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

वनडे सीरीज के बीच मोहम्मद सिराज को मिली कप्तानी, तिलक वर्मा को किया बाहर

नई दिल्ली : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को हैदराबाद क्रिकेट संघ ने अपनी रणजी ट्रॉफी टीम का कप्तान नियुक्त किया है। सिराज की कप्तानी में हैदराबाद टीम रणजी ट्रॉफी के शेष दो मुकाबले खेलेगी, जिनकी शुरुआत 22 जनवरी से होगी और दूसरा मैच 29 जनवरी से खेला जाएगा। सिराज के साथ राहुल सिंह को उपकप्तान बनाया गया है, जिन्होंने चोटिल तिलक वर्मा की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व किया था। तिलक वर्मा के चोटिल होने के बाद राहुल सिंह ने कुछ मैचों तक हैदराबाद की कप्तानी संभाली थी।

हैदराबाद की टीम मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ उतरेगी

मोहम्मद सिराज इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं, जिसमें उन्होंने अब तक दो मैचों में केवल दो विकेट ही लिए हैं। वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में उन्हें दो विकेट मिले थे, जबकि राजकोट वनडे में सिराज बिना विकेट लौटे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का समापन 18 जनवरी को होगा। इसके बाद सिराज हैदराबाद की रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल हो जाएंगे। उनकी कप्तानी में हैदराबाद टीम मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ शेष दो मुकाबले खेलेगी।

हैदराबाद टीम ने अब तक केवल एक मैच में जीत दर्ज की

बता दें कि हैदराबाद की टीम रणजी ट्रॉफी ग्रुप D में 13 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है, जिससे उनके क्वार्टर-फ़ाइनल के लिए क्वालिफाई करने की संभावना बहुत कम है। इसी हिसाब से सिराज को सिर्फ दो मैचों में ही कप्तानी करने का मौका मिल सकता है। रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद टीम का प्रदर्शन बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार देखने को नहीं मिला। टीम ने 5 मुकाबले खेलने के बाद सिर्फ एक में जीत हासिल की और एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। तीन मैच ड्रॉ पर खत्म हुए।

सिराज के पास कप्तानी का अनुभव नहीं है

सिराज को तिलक वर्मा की जगह हैदराबाद टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। सिराज की तरह तिलक वर्मा भी हैदराबाद के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन चोट की वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। सिराज को अब तक प्रोफेशनल स्तर पर कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है, लेकिन भारत के लिए रेड-बॉल क्रिकेट में उनके अनुभव और उपलब्धियों के आधार पर यह जिम्मेदारी दी गई है। यदि वह इस भूमिका में सफल रहते हैं, तो उन्हें अगले घरेलू सीजन के लिए स्थायी कप्तान बनाया जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles