नितीश कुमार रेड्डी बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका; न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए संभावित भारत XI

0

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार वापसी करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की और सीरीज को 1-1 से संतुलित कर दिया। अब तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का निर्णायक तीसरा मुकाबला 18 जनवरी, रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरे वनडे मैच में भारत के पास सीरीज जीतने का मौका होगा, लेकिन इसके लिए भारतीय टीम को काफी संभलकर खेलने की जरूरत होगी क्योंकि दूसरे वनडे में कीवी टीम में शानदार क्रिकेट खेली थी और भारत को हर डिपार्टमेंट में मात दी थी। दूसरे वनडे को लेकर सुनील गावस्कर ने साफ तौर पर कहा था कि भारत ने अच्छी बैटिंग नहीं की (केएल राहुल को छोड़कर) साथ ही भारत ने पहले हाफ में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन फिर भारत की गेंदबाजी लड़खड़ा गई।

तीसरे वनडे में टीम इंडिया में संभावित बदलाव

अगर होलकर स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह आम तौर पर काफी सपाट होती है और गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। इसी वजह से यहां अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। मैदान की बाउंड्री छोटी है और आउटफील्ड तेज़ होने के कारण गेंद जब गैप में जाती है, तो फील्डर्स के लिए उसे रोकना मुश्किल हो जाता है। पिच पर शुरुआत में नमी के कारण तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, उनके लिए भी रन रोकना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। वहीं, स्पिनरों को बीच के ओवर्स में टर्न मिल सकता है, लेकिन छोटी बाउंड्री होने के कारण उनके खिलाफ भी बड़े शॉट्स का खतरा बना रहता है।

इंदौर की पिच पर रन आसानी से बनते हैं, इसलिए भारत को एक मजबूत बैटिंग लाइनअप के साथ मैदान पर उतरना होगा जिसमें और गहराई हो। अगर नितीश कुमार रेड्डी की जगह निचले क्रम में इनफॉर्म ध्रुव जुरेल को शामिल किया जाए तो यह सही कदम साबित हो सकता है। इस बदलाव से भारतीय बल्लेबाजी और संतुलित हो जाएगी। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को आजमाने की संभावना भी है, हालांकि यह तय नहीं माना जा रहा। पारी की शुरुआत भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल करेंगे, जबकि टीम में अन्य किसी बदलाव की संभावना कम दिखाई देती है।

तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप सिंह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here