दिल्ली-बेंगलुरु मैच के बाद अंकतालिका में बदलाव, RCB टॉप पर काबिज, DC सबसे नीचे; टॉप-5 बैटर-बॉलर

0

नई दिल्ली : विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से शिकस्त देकर जीत की हैट्रिक पूरी की। इस जीत के साथ RCB ने लगातार चौथा मैच अपने नाम किया और अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नामेंट में चौथे मैच में तीसरी हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते टीम फिसलकर आखिरी पायदान पर पहुंच गई।

अंकतालिका पर नजर डालें तो यूपी के खिलाफ लगातार दो मुकाबले गंवाने के बावजूद मुंबई इंडियंस ने अब तक खेले गए पांच मैचों में तीन हार झेली हैं, लेकिन 4 अंकों के साथ वह दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं गुजरात जायंट्स ने चार मैचों में दो जीत और दो हार दर्ज करते हुए 4 अंक हासिल किए हैं और वह तीसरे पायदान पर है। इसके अलावा यूपी वॉरियर्स के खाते में भी 4 अंक हैं, हालांकि टीम ने अब तक पांच में से तीन मुकाबलों में हार का सामना किया है।

दिल्ली-बेंगलुरु मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक रन रेट
आरसीबी 4 4 0 8 +1.600
मुंबई 5 2 3 4 +0.151
गुजरात 4 2 2 4 -0.319
यूपी 5 2 3 4 -0.483
दिल्ली 4 1 3 2 -0.856
दिल्ली-बेंगलुरु मैच के बाद टॉप 5 बैटर
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
फीबी लिचफील्ड 5 5 211 42.20 162.3 25 10
हरमनप्रीत कौर 5 5 199 66.33 148.5 19 8
मेग लैनिंग 5 5 193 38.60 122.92 29 4
लिजेल ली 4 4 167 41.75 151.81 23 6
स्मृति मंधाना 4 4 166 55.33 145.61 26 3
दिल्ली-बेंगलुरु मैच के बाद टॉप 5 बॉलर
खिलाड़ी मैच ओवर बॉल विकेट इकॉनमी रन 4-विकेट 5-विकेट
अमेलिया कर 5 20 120 10 7.35 147 0 0
नंदनी शर्मा 5 14 84 9 8.71 122 0 1
लॉरेन बेल 4 16 96 8 5.31 85 0 0
नादिन डी क्लर्क 4 15 90 8 7.67 115 1 0
सोफी डिवाइन 4 14.2 86 8 9.49 136 0 0

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here