म.प्र. ट्रायथलान संघ का नया कार्यकारिणी चयन, इंदौर में निर्वाचन संपन्न

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल: 18 जनवरी 2026 को इंदौर के रेसीडेन्सी क्लब में मध्य प्रदेश ट्रायथलान संघ का नवीन कार्यकारिणी निर्वाचन 2026-2030 की अवधि के लिए संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया की देखरेख श्री माजिद खान, सेवा निवृत्त विधि अधिकारी, म.प्र. राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो भोपाल ने की। इसके साथ ही राजेश चौबे (म.प्र. ओलंपिक संघ) और ओ.पी. अवस्थी (भारतीय ट्रायथलान संघ) भी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर म.प्र. ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, महासचिव, इंदौर जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष और कई खेल प्रेमियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी।

नवीन निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं: संरक्षक: पूजा पाटीदार चेयरमेन: विजयपाल सिंह, विधायक, सोहागपुर अध्यक्ष: श्रीकान्त तिवारी उपाध्यक्ष:  जे. पी. सक्सेना सचिव:  हरीश शुक्ला कोषाध्यक्ष:  चित्रेश शर्मा सहसचिव:   शेखर तिवारी

कार्यकारिणी सदस्य: श्री उमा शंकर व्यास,  एस. एन. पंडित,  ओ. पी. अवस्थी, गोवर्धन यादव,   प्रभु मूलचंदानी, रघुवीर तिवारी, श्री प्रशांत रजक,  सुधीर नेमा,  कमलेश पांडे,  तनवीर हलीम,  आयुष दुबे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here