एनएसटी न्यूज, भोपाल: TAS क्लब में अभ्यासरत भोपाल की खिलाड़ी आराध्या सोनी ने दिल्ली में आयोजित 39वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 47 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भोपाल और मध्य प्रदेश का नाम रौशन किया। कोच नाहिद अली के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही आराध्या ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और देशभर के प्रतियोगियों को पराजित किया। उनके कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास ने यह सफलता संभव बनाई। इस उपलब्धि पर TAS क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने आराध्या सोनी को बधाई दी ।


