मध्यप्रदेश की 15 सदस्यीय आइस स्केटिंग टीम खेलो इंडिया विंटर गेम्स–2026 में करेगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। खेलो इंडिया विंटर गेम्स–2026 का आयोजन 20 से 26 जनवरी तक लद्दाख में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शीतकालीन खेल महोत्सव में मध्यप्रदेश की 15 सदस्यीय आइस स्केटिंग टीम प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। चयनित खिलाड़ी स्पीड स्केटिंग की शॉर्ट ट्रैक एवं लॉन्ग ट्रैक स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। खेलो इंडिया विंटर गेम्स के माध्यम से उभरती खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलता है। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इस प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित किया है, जो राज्य की सशक्त खेल संस्कृति को दर्शाता है। टीम में सतना, नर्मदापुरम, ग्वालियर, भोपाल सहित अन्य जिलों के खिलाड़ी शामिल हैं। पुरुष वर्ग में सचिन गुप्ता, सुजल साहू, हर्ष कसौंधन, सूर्यांश सिंह, नॉयल सी. चेरियन, कार्तिक जगताप, हर्ष खत्री, दक्ष पटेल और प्रयत्न शर्मा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। महिला वर्ग में आध्या सोलंकी, दीपिका राय, रिया चौबे, जलधि तिवारी, उद्रेेका सिंह और अवंतिका सिंह अपने प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। टीम में महिला खिलाड़ियों की सशक्त भागीदारी प्रदेश में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह और महिला सशक्तिकरण को दर्शाती है।खिलाड़ियों को प्रशिक्षक वैभव अग्रवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here